
सर्दियों के मौसम का बेहतरीन डेस्टिनेशन है जैसलमेर, जानिए खासियत

जयपुर। राजस्थान की खूबसूरती का वर्णन काफी समय से होता आ रहा है। यहां घूमने के लिए कई शहर और गांव हैं। राजस्थान का जैसलमेर सर्दियों के मौसम में जाने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। जैसलमेर के महल, रेगिस्तान, एडवेंचर स्पोर्ट, ऊंट की संवारी आपको एक अलग एक्सपीरियंस देगा।
तो चलिए जानते हैं जैसलमेर की खासियत-
रेगिस्तान में उठाएं कैंपिंग का लुफ्त
वैसे तो रेगिस्तान जैसलमेर से 40 किलोमीटर दूर है, लेकिन यहां आपको एक अलग एक्सपीरिंस मिलेगा। यहां कई लग्जरी और मीडियम रेंज कैंप मौजूद है। चांदनी रात में कैंपिंग का एक अलग ही मजा है।
गोल्डन फोर्ट
जैसलमेर जाएं तो गोल्डन फोर्ट जरूर जाएं। यहां इवेंट के अनुसार होटलों की कीमत बदल जाती है। वैसे तो फोर्ट घूमने के लिए सिर्फ 50 रुपये का टिकट है। रात में रुकने के लिए यहां पर बुकिंग होती है।
घोटू लड्डू माखनिया लस्सी
यहां के लोकल खाने का स्वाद जरूर चखें। यहां के घोटू लड्डू व माखनिया लस्सी का स्वाद आपको दीवाना बना देगा। आपको यकीनन ये दोनों चीजें पसंद आएंगी।
बोटिंग का है अपना मजा
यहां पर नाव की संवारी का लुफ्त उठाया जा सकता है। सुबह से शुरू होने वाली बोटिंग काफी मजेदार होती है। मोटर बोट से लेकर नॉर्मल बोट में कुछ शांति के पल बिताए जा सकते हैं। यहां का खूबसूरत नजारा देख आपका मन खुश हो जाएगा।
पैरासेलिंग का उठाएं मजा
अगर आपको स्पोर्ट्स एक्टिविटी में इंटरेस्ट है तो आप पैरासेलिंग का मजा उठा सकते हैं। खूबसूरत रेगिस्तान का व्यू देखना काफी मजेदार होगा। ये एक्टिविटी आपके ट्रिप को यादगार बनाने में कामयाब होती है।