यूक्रेन में खराब हैं हालात, स्वदेश लौटी एमबीबीएस की छात्रा ने सुनाई दास्तान

यूक्रेन में खराब हैं हालात

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस का विवाद दिनो-दिन बढ़ते हुए अब अपने चरम पर है। दोनों देशों के लाखों सैनिक आमने-सामने हैं। इस बीच यूक्रेन से भारत लौटी एमबीबीएस की छात्रा ने वहां हालात के बारे में बताया है।

गुरुवार शाम यूक्रेन से लौटी गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-छह निवासी आशदीप की भतीजी आशी ने बताया कि यूक्रेन में हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए थे और और दिन में महज दो से तीन घंटे ही बाजार खुल रहे थे।

आशी एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थी। एक घंटे दिल्ली एयरपोर्ट पर रूकने के बाद अपने गृहनगर पटना चली गई। आशी ने बताया कि दोनों देशों (रूस और यूक्रेन) के बीच तनावपूर्ण हालात पैदा होते ही स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे।

15 दिनों से सभी घरों में कैद हो गए थे और बिल्कुल तय सीमा में ही बाजार खुलने की वजह से लोगों की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ती थी। ऐसे में वह लोग कई बार अपनी जरूरतों के सामान भी नहीं खरीद पा रहे थे।

आशी ने बताया कि लॉज में रह रहे विद्यार्थी जो कि यूक्रेन के ही अलग-अलग शहरों से थे वह सभी अपने घर लौटने लगे थे और भारतीय विद्यार्थी भी अपने अभिभावकों से लगातार संबंध बनाए हुए हैं। जिसको जैसे टिकट मिल रहा है सब वापस लौट रहे हैं।    

Back to top button