
शादी की खुशियां मातम में बदलीं… फतेहपुर हादसे में तीन भाइयों की मौत
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में ऐरायां मशायक गांव के पास हुआ।
आमने-सामने टक्कर में हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, चार भाई एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार में मचा कोहराम
हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई, वे एक ही परिवार से थे. श्याम सिंह, मनथाल सिंह और गोरेलाल की मौके पर ही जान चली गई. राजेंद्र सिंह और मोतीलाल पासवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जैसे ही यह खबर पतरहा गांव पहुंची, घरों से रोने की आवाजें आने लगीं. शादी में शामिल होने की तैयारी कर रहे परिवार को अचानक अंतिम संस्कार की तैयारी करनी पड़ी
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
हेल्पलाइन से आत्मविश्वास तक… मिशन शक्ति के तहत जागरूक हुई महिलाएं
सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा की स्थिति पर सवाल खड़े करता है. अक्सर लोग छोटी दूरी समझकर हेलमेट नहीं पहनते और एक ही बाइक पर तीन-चार लोग सवार हो जाते हैं. तेज रफ्तार और लापरवाही मिलकर जानलेवा साबित होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐरायां मशायक के पास वाली सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है और शाम के समय दृश्यता भी कम हो जाती है. ऐसे में थोड़ी सी चूक बड़ा हादसा बन जाती है.
यह भी पढ़ें…
मैग्लेव मॉडल पर CM Yogi की नजर… जापान दौरे पर हाई-स्पीड रेल का अनुभव
प्रशासन की अपील
हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, बाइक पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें.
पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं अक्सर छोटी लापरवाही के कारण होती हैं, जिनकी कीमत पूरी जिंदगी चुकानी पड़ती है.
यह भी पढ़ें…





