फटी एड़ियों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये सामान्य नुस्खे; बहुत जल्द मिलेगा आराम

Cracked Heels

फटी एड़ियों की परेशानी बहुत सामान्य बात है हालांकि इसे महिलाओं के पैर में गंभीर होते हुए देखा गया है। ये हर उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। अगर ये दरारें ज्यादा गहरी हों तो बेहद दर्दनाक हो सकती हैं।

कई लोगों के पैर इतने ज्यादा गंभीर हो जाते हैं कि उनके पैरों से खून तक आने लगता है। आइए, जानते हैं फटी एड़ियों को ठीक करने के नुस्खे के बारे में जिन्हें फॉलो कर दो दिन में आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।

पहला तरीका

गुनगुने पानी में पैरों को 15 से 20 मिनट के लिए भिगोएं।

फिर प्यूमिक स्टोन से अच्छे से साफ करें।

पैरों को ड्राई करें और एड़ियों पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

फिर इसके ऊपर पेट्रोलियम जैली लगाएं, मौजे पहनें और सुबह पैरों को धो लें। ऐसा रोजाना सोने से पहले करें।

पैट्रोलियम जैली से पैरों में नमी रहती है, ये स्किन को स्मूद और नमी युक्त बनाती है।

दूसरा तरीका

एक टब में गर्म पानी करें और उसमें एक बड़ा चम्मच ग्लिसिरीन और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं।

फिर इसमें पैरों को 15 से 20 मिनट के लिए भिगोकर रखें।

फिर एड़ियों को फुट स्क्रबर से स्क्रब करें।

अब एक चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ग्लिस्रीन मिलाएं और पैरों पर अच्छे से लगाएं।

ऐसा करने के बाद मोजे पहनकर रात भर के लिए इसे छोड़ दें।

सुबह गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा दो दिन तक रोजाना करें।

सेल्स को नुकसान से बचाने के लिए गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसकी मदद से डैमेज स्किन से छुटकारा मिलता है।

ग्लिस्रीन फटी एड़ियों में नमी बनाए रखता है साथ ही ये स्किन को हाइड्रेट भी करता है। 

Leave a Reply

Back to top button