रूस-यूक्रेन युद्ध के 50 दिन पूरे, यूक्रेन जा सकते हैं जो बाइडन

russo ukraine war

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध को 50 दिन पूरे हो गए। आज 51वां दिन है और रूसी हमले अभी भी बंद नहीं हुए हैं। इस युद्ध के शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त कार्यालय की ओर से बताया गया है कि, जंग में अब तक पांच मिलियन यूक्रेनी देश छोड़कर जा चुके हैं।

वहीं 7.1 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो गए हैं। इस बीच यूक्रेनी ससंद ने युद्ध के दौरान विदेशियों को यूक्रेन की खुफिया एजेंसी में काम करने के लिए अनुमति दे दी है।

रूसी रक्षा मंत्री को पड़ा दिल का दौरा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को दिल का दौरा पड़ा है। दरअसल, वह पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं पड़े हैं। माना जा रहा है कि, यूक्रेन में हो रहे नुकसान को लेकर पुतिन और सर्गेई के बीच कुछ अनबन चल रही थी। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

जो बाइडन जाएंगे कीव

रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन की मदद के लिए कई देश आगे आए हैं। कई राष्ट्राध्यक्ष कीव का दौरा भी कर चुके हैं, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी कीव जाने की तैयारी में हैं। मीडिया को उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए हैं। हालांकि, वह कब कीव यात्रा करेंगे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।

Back to top button