रूस-यूक्रेन जंग का असर: शेयर बाजार में सुस्ती जारी, लाल निशान पर खुले इंडेक्स

bse down

मुंबई। रूस-यूक्रेन में जंग तेज होने का असर दुनिया भर के शेयर बाजार पर लगातार पड़ रहा है। इसी क्रम में भारतीय शेयर बाजार में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी बीते दिन की सुस्ती जारी रही और दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 722 अंक टूटकर 54,380 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 205 अंक फिसलकर 16,293 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

फिलहाल बीएसई का सेंसेक्स 1026 अंक की गिरावट के साथ 54,076 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई का निफ्टी 306 अंक फिसलकर 16,192 के स्तर पर आ गया है।

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन में जंग तेज होने के चलते संघर्ष के आठवें दिन सेंसेक्स 366 अंक टूटकर 55,102 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 108 अंक की गिरावट के साथ 16,498 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली थी।

Leave a Reply

Back to top button