
प्रदेश को मिलेगा पहला गामारेडियेशन प्लान्ट… जल्द ही लखनऊ में होगा उद्घाटन
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने को साकार करने की दिशा योगदान देने में POCT ग्रुप अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विकास परियोजना के प्रोत्साहन स्वरूप आत्मनिर्भर प्रदेश की दिशा में उद्योगों की स्थापना एवं संचालन किए जा रहे हैं| इसी कड़ी में माननीय मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत प्रदेश को मिलेगा पहला गाडारेडियेशन प्लान्ट।
आज माननीय मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा आमौसी इण्डस्ट्रियल एरिया, नादरगंज लखनऊ में POCT ग्रुप द्वारा स्थापित प्रदेश के प्रथम गामारेडियेशन प्लान्ट का भ्रमण किया गया। अपने भ्रमण में गामारेडियेशन के साथ-साथ उन्होंने क्यू-लाइन बायोटेक लिमिटेड की चिकित्सीय उपकरणों की निर्माण इकाईयों का भी भ्रमण किया। इस दौरान अवनीश अवस्थी ने उनके द्वारा संचालित की जा रही निर्माण इकाईयों की सराहना भी की।
यह भी पढ़ें…
जंगल में जश्न की तैयारी… नवंबर में आयोजित होगा पहला दुधवा महोत्सव
उन्होंने कहा कि लखनऊ में गामा रेडियेशन प्लान्ट का संचालन होने से किसानों की फसलों एवं खाद्यय पदार्थाें को अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा एवं चिकित्सकीय उपकरणों का निर्माण स्थानीय स्तर पर होने से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएं जनसामान्य को बहुत ही सस्ती दरों पर सुलभ होंगी।
यह भी पढ़ें…
Adani Power ने उत्तर प्रदेश में जीता 1,600 मेगावाट बिजली आपूर्ति का कॉन्ट्रैक्ट
आमौसी इण्डस्ट्रियल एरिया, नादरगंज लखनऊ में स्थापित पहले गामारेडियेशन प्लान्ट एवं क्यू-लाइन बायोटेक लिमिटेड की निर्माण इकाईयों का माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा शीघ्र ही उद्घाटन किया जायेगा, जिससे कि इसका लाभ समस्त राष्ट्र को मिल सके।
यह भी पढ़ें…