फिल्म ’83’ का ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग

83 का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। 1983 के क्रिकेट विश्व कप पर बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ का का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मेकर्स ने फिल्म ’83’ का ट्रेलर फैंस के बीच शेयर कर दिया है। 

फिल्म में रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं

और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

’83’ का ट्रेलर जोश जगा देने वाला है,

जिसमें रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव की तरह लग रहे हैं जो साल 1983 में क्रिकेट के विश्व कप के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म ’83’ के बाकी किरदार भी किसी से कम नहीं है। ट्रेलर 3 मिनट 47 सेकंड का है,

जिसमें 1983 में हुए क्रिकेट के वर्ल्ड कप की कहानी को देशभक्ति और जज्बे की माला में पिरोकर दिखाया गया है।

यहाँ देखें ट्रेलर

रणवीर की शानदार एक्टिंग

ट्रेलर में रणवीर सिंह की शानदार एक्टिंग नजर आ रही है।

कपिल देव के किरदार को रणवीर ने पूरी शिद्दत से निभाया है।

दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण ने एक परफेक्ट पत्नी का रोल निभाया है।

फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है, ‘अंडरडॉग्स की सच्ची स्टोरी, जो आप सोच भी नहीं पाएंगे।’ फैंस भी ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं।

24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

’83’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इसे 3डी में भी रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी,

हार्डी सांधु, निशांत धहिया, ऐमी विर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा और आर बद्री जैसे सितारे नजर आएंगे।

Back to top button