10 साल बाद आई खुशियों की दुनिया उजड़ गई… इंदौर के ज़हरीले पानी से मासूम की मौत

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से कई बच्चों की जान चली गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक परिवार ने 10 साल बाद पैदा हुए अपने छह महीने के बेटे को भी खो दिया। मृतक बच्चे के पिता सुनील साहू ने बताया कि बीते 26 दिसंबर को उनके बेटे को डायरिया और बुखार हुआ। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया, लेकिन तीन दिन बाद 29 दिसंबर को अचानक तेज बुखार और उल्टी के चलते उसकी मौत हो गई।

सुनील साहू ने कहा, “यह हमारे घर का इकलौता बच्चा था, जिसे 10 साल बाद पाकर हम खुश थे। अचानक तेज बुखार आया और हमारा घर का चिराग बुझ गया।”

इंदौर में दूषित पानी के कारण कई अन्य बच्चों की भी मौत हो चुकी है, और कुछ अभी भी अस्पताल में इलाजाधीन हैं। इस घटना ने शहर में चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ा दिए हैं।

यह भी पढ़ें…

पानी बना मौत का कारण… इंदौर में आठ लोगों की गई जान, अफसरों पर गिरी गाज

इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रभावित अस्पतालों का दौरा किया और मरीजों व उनके परिवारों से बातचीत की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बीमार लोगों का समय पर और उचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें…

कफ सिरप कांड पर छलका पिता का दर्द; बच्चा बचा लेकिन अँधेरे में…

विशेषज्ञों का कहना है कि इंदौर में जल आपूर्ति और पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच न होना इस तरह की त्रासदी का बड़ा कारण बन रहा है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित पानी पीने के लिए चेतावनी जारी की है और जल स्रोतों की सफाई तथा सुधार की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

इंदौर की यह घटना न केवल प्रशासन के लिए चेतावनी है, बल्कि सभी नागरिकों को सतर्क रहने और पानी की गुणवत्ता पर ध्यान देने का संदेश देती है।

यह भी पढ़ें…

आरिफ मसूद के वंदे मातरम् न गाने पर भड़की BJP, बताया जिन्ना जैसी मानसिकता

Back to top button