अपनी किताब की वजह से मुसीबत में फंस सकती हैं करीना कपूर, जानें वजह

Kareena Kapoor Khan's Book On Pregnancy To Come Out In 2021
kareena kapoor book on pregnancy

मुंबई। प्रेग्नेंसी पर अपनी किताब की वजह से करीना कपूर मुसीबत में फंस सकती हैं। ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। दरअसल, बोर्ड को करीना कपूर की किताब के नाम पर ऐतराज है।   

बता दें करीना कपूर ने इसी साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। बीते शुक्रवार (9 जुलाई) को उन्होंने प्रेग्नेंसी पर अपनी किताब लॉन्च की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी।

मुसीबत में फंसी

करीना ने अपनी किताब करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल में पहली और दूसरी प्रेग्नेंसी की जर्नी के बारे में बताया है। जिनमें से अच्छे दिन और बुरे दिन थे।  हालांकि अब अपनी इसी किताब के चलते वह मुसीबत में फंसती दिख रही हैं।

नाम पर आपत्ति

करीना कपूर की किताब के नाम पर विवाद हो रहा है। ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। बोर्ड ने किताब के नाम पर आपत्ति जताई।

ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड यूसुफ ने कानपुर में एक बैठक का आयोजन किया और करीना कपूर की किताब का नाम प्रेग्नेंसी बाइबल रखने का विरोध किया। बोर्ड जल्द ही उनके खिलाफ शिकायत कर सकता है।

Back to top button