Ganga Dussehra पर बिहार में आस्था की बयार, तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ganga Dussehra Snan : गंगा दशहरा के मौके पर गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

बिहार के भागलपुर में गंगा नदी किनारे अजगैवीनाथ धाम में गंगा दशहरा पर्व को लेकर बिहार एवं झारखंड के हजारों शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर मां गंगे की पूजा-अर्चना की। स्नान के बाद बाबा अजगैवीनाथ के शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाते हुए जीवन में सुख-शांति की कामना की। गंगा दशहरा को लेकर बाबा अजगैवीनाथ मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा दशहरा पर गंगा तट पर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गई।

मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण किया। गंगा दशहरा पर संभावित भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा के धरती पर अवतरित होने पर इस पर्व को मनाने की परंपरा है। आम श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना करते हैं। आम का प्रसाद चढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें…

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामला पर कांग्रेस और जन सुराज पार्टी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

इधर, मुंगेर में भी गंगा के कष्टहरणी घाट पर गंगा दशहरा को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। मान्यता के अनुसार कष्टहरणी घाट पर गंगा स्नान करने से सारे कष्ट भगवान हर लेते हैं। इसके अलावा जिले के गंगा के विभिन्न घाटों सहित अन्य घाटों पर स्नान करने को लेकर भारी भीड़ है। बक्सर में उत्तरायणी गंगा में पावन स्नान के लिए राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश और झारखंड से भी लोग पहुंचे।

यह भी पढ़ें…

Khan Sir की पत्नी की पहली तस्वीर, रिसेप्शन पार्टी के फोटो-वीडियो वायरल

रामरेखाघाट समेत ज्यादा भीड़भाड़ वाले घाटों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी तरह की अनहोनी की संभावना को देखते हुए घाट पर गोताखोरों की तैनाती भी कर दी गई है। गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यहां गंगा दशहरा के अवसर पर गुरुवार की शाम गंगा महाआरती का आयोजन किया गया है।

इधर, पटना के गंगा तट पर भी गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे। घाटों पर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए।

यह भी पढ़ें…

PMEGP Scheme से आत्‍मनिर्भर बनें बिहार के प्रदीप, पीएम मोदी का जताया आभार

Back to top button