Ambrane ने भारत में लॉन्च किया तीन पावर बैंक, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली। मोबाइल एक्ससरीज बनाने वाला ब्रांड Ambrane ने भारत में तीन पावर बैंक लॉन्च किया है। कंपनी ने इन तीन डिवाइस को स्टाइलो प्रो, स्टाइलो 20K, और स्टाइलो 10K के नाम दिया है।
ये पावर बैंक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएंगे और क्विक चार्ज 3.0 से लैस होंगे। Ambrane इन पावर बैंकों के साथ 180-दिन की वारंटी दे रहा है और खरीदार इन्हें Amazon, Flipkart और ब्रांड की अपनी वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Ambrane Stylo Pro
27,000mAh की बैटरी के साथ Ambrane स्टाइलो प्रो 20W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जिससे उपयोगकर्ता इसे जल्दी से चार्ज कर सकते हैं।
इसमें 2 यूएसबी पोर्ट एक माइक्रो इनपुट और एक टाइप सी पोर्ट है। स्टाइलो प्रो हरे और नीले रंग में उपलब्ध है और इसकी कीमत 1,999 रुपये है।
Ambrane Stylo 20K
एम्ब्रेन स्टाइलो 20K की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। स्टाइलो 20K में 20,000mAh बैटरी है। यह 18W की पावर डिलीवरी और क्विक चार्ज 3.0 ऑफर करता है। यह दो यूएसबी और एक टाइप-सी पोर्ट प्रदान करता है। यह भी हरे और नीले रंग में उपलब्ध है।
Ambrane Stylo 10K
899 रुपये की कीमत वाले इस पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी और दो USB पोर्ट हैं। ये पावरबैंक सफेद और काले कलर में उपलब्ध है। सभी पावरबैंक भारतीय मानक ब्यूरो से सर्टिफाइड हैं। सभी का निर्माण हरियाणा में हुआ है।
Xiaomi से होगा मुकाबला
Ambrane के इन पावरबैंक का सीधा मुकाबला शाओमी के हाल ही में लॉन्च हुए पावरबैंक Mi Boost Pro से होगा जोकि 30,000mAh की बैटरी से लैस है। अब देखना होगा ग्राहकों को कौन सा पावरबैंक ज्यादा पसंद आता है।