
Delhi के ये रेलवे स्टेशन होंगे हाईटेक… अमृत भारत योजना में मिलेगा आधुनिक रूप
Amrit Bharat Station Scheme: दिल्ली में ट्रेन से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजधानी दिल्ली के 13 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने का फैसला लिया है। इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक सफर का अनुभव देना है, ताकि रेलवे स्टेशन सिर्फ ट्रांजिट प्वाइंट नहीं बल्कि आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित हो सकें।
संसद में रेल मंत्री ने दी जानकारी
रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संसद में बताया कि पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 1,337 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इन स्टेशनों में दिल्ली के 13 स्टेशन भी शामिल हैं। यह मुद्दा दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद Ramvir Singh Bidhuri द्वारा लोकसभा में उठाया गया था, जिसके बाद सरकार ने विस्तृत जानकारी साझा की।
दिल्ली के ये 13 स्टेशन होंगे आधुनिक
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिन स्टेशनों को चुना गया है, उनमें शामिल हैं—
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
- आनंद विहार रेलवे स्टेशन
- बिजवासन
- दिल्ली कैंट
- आदर्श नगर
- सराय रोहिल्ला
- शाहदरा
- हज़रात निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
- नरेला
- सब्जी मंडी
- सफदरजंग
- तिलक ब्रिज
यह भी पढ़ें…
कागजों में सुधरी हवा, जमीनी हकीकत कुछ और… प्रदूषण पर सरकार के दावों की खुली पोल
न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन पर काम तेज
न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट साइड का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। यहां नए टिकट काउंटर, बेहतर वेटिंग एरिया, आधुनिक पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक सूचना बोर्ड और व्यापक सीसीटीवी कवरेज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इसके साथ ही बेहतर लाइटिंग, आरओ पेयजल, अलग-अलग शौचालय और अतिरिक्त सीटिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं पहाड़गंज साइड पर पुरानी इमारत को तोड़कर बेसमेंट निर्माण का काम शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली में डबल अटैक… कोहरे और प्रदूषण के कारण IGI एयरपोर्ट पर 129 फ्लाइट्स रद
यात्रियों को क्या मिलेगी सुविधाएं
- भीड़ और अव्यवस्था में कमी
- बेहतर सुरक्षा और निगरानी
- डिजिटल डिस्प्ले से ट्रेनों की सटीक जानकारी
- बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं
- एयरपोर्ट जैसी आधुनिक स्टेशन सुविधाएं
यह भी पढ़ें…





