नारायणपुर जंगल से तीन IED बरामद… नक्सलियों की साजिश नाकाम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के तोयामेटा-पड़बेदा जंगल से तीन आईईडी बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षाबलों ने सुरक्षित तरीके से नष्ट किया। नक्सलियों ने जंगल में ये आईईडी गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए लगाए थे।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई
बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड नारायणपुर और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। टीम ने जंगल क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा घेरा और फायर कवरेज सुनिश्चित किया।

यह भी पढ़ें…

आसाम का मानस नेशनल पार्क: मौत के साए से उभरकर पुनर्जीवन की अनोखी मिसाल

IED बरामदगी और नष्ट करना
तलाशी के दौरान नदी किनारे पगडंडी मार्ग पर 3 सोर्स आईईडी (प्रत्येक लगभग 3 किलो वजनी कुकर बम) बरामद हुए। बीडीएस टीम ने तकनीकी प्रक्रिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी आईईडी को मौके पर ही डिफ्यूज कर सुरक्षित नष्ट किया।

यह भी पढ़ें…

कर्नाटक में सीएम पद की लड़ाई तेज… क्या मल्लिकार्जुन खरगे होंगे नया मुख्यमंत्री?

नाकाम हुई नक्सलियों की नापाक योजना
छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई हुई। सुरक्षाबलों ने बताया कि यह कदम नक्सलियों की गश्ती दल को निशाना बनाने की योजना को नाकाम करने के लिए किया गया। घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें…

हिमाचल विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, भाजपा-कांग्रेस के विरोध के बीच कार्यवाही बाधित

Back to top button