रूस-यूक्रेन युद्ध: मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा, चेर्नोबिल भी छोड़ रहे सैनिक

russo ukraine war

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 36वां दिन है। दोनों देशों में से कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच रूसी प्रशासन ने यूक्रेन के मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा कर दी है। इसके अलावा चेर्नोबिल से भी रूसी सैनिकों की वापसी हो रही है।

दूसरी ओर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि उनकी सेना देश के पूर्व में रूसी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस-यूक्रेन के बीच आज एक बार फिर से शांति वार्ता की जाएगी।

पुतिन को गुमराह कर रहे उनके सलाहकार

उधर, अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस के कुछ अधिकारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गुमराह कर रहे हैं और वास्तविक जानकारी नहीं दे रहे। अमेरिका ने कहा कि रूस की वित्तीय स्थिति सही नहीं है और इसलिए सलाहकार सच्चाई बताने से डर रहे हैं।

यूक्रेन का लगभग आधा हिस्सा रूसी विस्फोटकों से प्रदूषित

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कीव के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन का लगभग आधा क्षेत्र रूसी विस्फोटकों से प्रदूषित हो गया।

रूसी सैनिक तोड़ रहे अपने उपकरण

ब्रिटेन के जासूसी सेवा प्रमुख ने अमेरिका के हवाले से बताया है कि कुछ रूसी सैनिक अपने स्वयं के उपकरणों को तोड़ रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति पुतिन के सलाहकार उनको कुछ भी सच नहीं बता रहे हैं।

Back to top button