रूस-यूक्रेन युद्ध: रूसी फौज डोनाबास में हो रही केंद्रित, यूक्रेन भी दे रहा जवाब

russia ukraine war

कीव। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 40वां दिन है। रूस ने अब यूक्रेन के डोनाबास में अपनी फौज को केंद्रित करना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस यहां पर लगातार हमले कर रहा है, जिस कारण यहां काफी नुकसान हुआ है। वहीं यूक्रेन की ओर से भी हमलों का जवाब दिया जा रहा है।

बूचा में नरसंहार से रूस का इंकार

यूक्रेन के बूचा में अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार सामने आया है। यूक्रेन का दावा है कि रूसी सैनिकों ने यहां 300 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, रूस की ओर से इसका खंडन किया गया है।

नागरिकों की हत्या के लिए रूस जवाबदेह- ट्रूडो

रूसी हमलों में यूक्रेन के आम नागरिकों की हत्या पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, हम यूक्रेन में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और रूस को इसके लिए जवाबदेह ठहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगे कहा कि, हम यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे।

मैरियूपोल में डेढ़ लाख लोग फंसे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि, मैरियूपोल में करीब डेढ़ लाख लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, रूसी कब्बे वाले इलाकों में मानवीय सहायता पहुंचा पाना मुश्किल हो गया है।

Back to top button