सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन आज, कंगना रनौत ने ऐसे किया याद

सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे करीब डेढ़ साल हो गए लेकिन फैंस के दिल में उनकी याद आज भी ताजा है।

सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सुशांत के जन्मदिन पर उन्हें याद किया है।

सुशांत की एक तस्वीर साझा करते हुए कंगना लिखती हैं, ‘आसमान के चमकते सितारे को जन्मदिन की बधाई’। कंगना की इस स्टोरी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

34 वर्षीय सुशांत 14 जून 2020  को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे पर लटकते पाए गए थे।  इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। सुशांत की मौत के बाद कई एंगल सामने आए।

कई लोगों ने तो सुशांत की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराया। सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शूरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

क्या कहा था कंगना ने

सुशांत की मौत के बाद कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज निर्माता-निर्देशकों पर गंभीर आरोप लगाए जो कंगना के अनुसार सुशांत के आत्महत्या की वजह थी।

इस इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बताया है कि किस तरह फिल्मी दिग्गज नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) और पक्षपात के जरिए बाहर से आने वाले प्रतिभावान अभिनेताओं के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल बनाते हैं ताकि वो करियर में आगे ना बढ़ पाएं। कंगना ने सुशांत की आत्महत्या को मर्डर बताया था।

Back to top button