मुकेश अंबानी समेत टॉप 10 धनकुबेरों को लगा इतने अरब डॉलर का झटका

अमीरों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुँच गए बिल गेट्स

नई दिल्ली। दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल की वजह से दुनिया भर के टॉप 10 अमीरों को एक दिन में 34 अरब डॉलर (करीब 25.16 खरब रुपये) की चपत लगी है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में दुनिया के दूसरे नंबर के अमीर बिल गेट्स एक पायदान लुढ़क कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनकी जगह बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली ने ले ली है। बिल गेट्स अब तीसरे पायदान पर हैं।

भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में करीब एक अरब डॉलर की कमी आई है। दुनिया के नंबर एक रईस जेफ बेजोस के नेटवर्थ में करीब 6.7 अरब डॉलर की कमी आई है।  

बता दें बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार करीब 3.5 फीसद से अधिक लुढ़ककर लाल निशान पर बंद हुए थे। डाऊ जोंस 943 अंक टूटकर 26519 पर बंद हुआ।

वहीं नैस्डैक में 426 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी भी 119 अंक टूटा। फेसबुक के शेयर साढ़े पांच फीसद से ज्यादा लुढ़क गए।

रैंकिंग    रईस                               नेटवर्थ                               गिरावट

1          जेफ बेजोस               186.3 अरब डॉलर                6.7 अरब डॉलर

2          बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली    115.1 अरब डॉलर    4.7 अरब डॉलर

3          बिलगेट्स                             112.7 अरब डॉलर      2 अरब डॉलर

4          मार्क जुकरबर्ग 98.4 अरब डॉलर     5.7 अरब डॉलर

5          मुकेश अंबानी 85.1 अरब डालर     907 मिलियन डॉलर

6          एलन मस्क   90.3अरब डॉलर      3.5 अरब डॉलर

7          वॉरेन बफेट   76 अरब डॉलर 2.2 अरब डॉलर

8          लैरी एलिशन  73.9 अरब डॉलर     1.9 अरब डॉलर

9          स्टीव बॉल्मर  69.7 अरब डॉलर     3 अरब डॉलर

10        लैरी पेज     67.7 अरब डॉलर     3.5 अरब डॉलर

बता दें कि फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है।

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है।

जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button