Kantara movie review: ऋषभ शेट्टी की तगड़ी परफॉर्मेंस, सांसे रोक देने वाला क्लाइमेक्स

Kantara Chapter 1 review : ऋषभ शेट्टी की फिल्म, अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 7 भाषाओं में उपलब्ध है और दर्शकों को एक रहस्यमय और सांस्कृतिक यात्रा पर ले जाती है।

Kantara Chapter 1 review: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 गुरुवार को दशहरा के मौके पर थिएटर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने कन्नड़ एक्टर ऋषभ शेट्टी को ग्लोबली पहचान दिलाई। साथ ही ‘कांतरा चैप्टर 1’ के क्लाइमैक्स सीन की भी तारीफ हो रही है। चलिए बताते हैं ‘कांतरा चैप्टर 1’ का रिव्यू।

कैसी है फिल्म

फिल्म की शुरुआत कदंब वंश और उसके क्रूर शासक से होती है, जिसकी लालच हर ज़मीन और पानी को कब्ज़े में लेने की है। चाहे आदमी हो, औरत या बच्चा उसके लिए कोई मायने नहीं। वह सबको मारकर अपनी हुकूमत फैलाता है।

कई सालों बाद कहानी पहुंचती है विजयेंद्र (जयाराम) तक, जो भांगड़ा का राजा है। लंबे शासन के बाद उसका बेटा कुलशेखर (गुलशन देवैया) राजा बनता है, और उसकी बेटी कनकवती (रुक्मिणी वसंत) कोष की ज़िम्मेदारी संभालती है।

दूसरी तरफ, कांतारा के नेता बर्मे (ऋषभ शेट्टी) गांव को विकसित करने और लोगों का जीवन सुधारने की कोशिश करते हैं। जब कांतारा के लोग भांगड़ा पहुंचते हैं, तो मामला ज़मीन के मालिकाना हक, उसकी रक्षा और उसके विनाश की धमकी पर बड़ा संघर्ष बन जाता है।

क्लाइमेक्स रोक देगा सांसे

कांतारा: चैप्टर 1’ की सबसे बड़ी ताकत उसकी परतदार और प्रतीकात्मक कहानी है। यह सोचने पर मजबूर करती है, और जब कोई फिल्म ऐसा करती है तो वह दर्शकों को पूरी तरह बांध लेती है। कहानी और अभिनय के अलावा फिल्म तकनीकी स्तर पर भी बेहतरीन है। अरविंद एस कश्यप की सिनेमैटोग्राफी, अजनिश लोकनाथ का संगीत और विज़ुअल इफेक्ट्स शानदार हैं।

कांतारा चैप्टर 1 के बारे में

‘कांतारा चैप्टर 1’ की बात करें तो ऋषभ शेट्टी ने ही इसे लिखा और डायरेक्ट किया है. मुख्य भूमिका में भी वह खुद है. साल 2022 में देवों को लेकर एक्टर ने कांतारा बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये कमाकर ब्लॉकबस्टर बनी थी। इस बार फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे सितारे भी हैं।

Back to top button