अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्ध में कूदे ट्रंप, बोले- इसे सुलझाना तो मेरे लिए बहुत आसान

Donald Trump: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच 48 घंटे का युद्धविराम हुआ था, लेकिन यह समाप्त होते ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन क्रिकेटर समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई।

इस बीच 7 युद्ध रुकवाने का दावा करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अफगानिस्तान-पाकिस्तान विवाद में भी कूद पड़े।

ट्रंप की प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान इस संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा,

“मैं समझता हूं कि पाकिस्तान ने हमला किया है, या अफगानिस्तान पर हमला हो रहा है। अगर मुझे इसे सुलझाना है, तो यह मेरे लिए आसान है। मुझे लोगों को मरने से रोकना पसंद है, और मैंने लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई है।”

क्रिकेटर और नागरिकों की हताहत
हमले में जान गंवाने वाले तीन खिलाड़ी क्लब लेवल के क्रिकेटर थे, जो मैत्रीपूर्ण मैच खेलने के बाद उरगुन जिले लौट रहे थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस हमले की पुष्टि की और कहा,

“अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटर्स की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करता है। इस कायरतापूर्ण हमले में तीन खिलाड़ी (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) और पांच अन्य देशवासियों की मौत हुई, जबकि सात अन्य घायल हुए।”

यह भी पढ़ें…

धोखे से पाकिस्तान ने की अफगानिस्तान में बमबारी, 3 क्रिकेटर सहित 8 लोगों की मौत

त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने का फैसला
पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 17 नवंबर से होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज को लेकर एसीबी ने पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के कारण इस सीरीज में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें…

US कंपनियों ने उठाई आवाज़… Trump के वीज़ा शुल्क आदेश को कोर्ट में चुनौती

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने जताई चिंता
घटनाक्रम के बाद अफगान और पाक अधिकारियों के बीच कतर (दोहा) में संकट वार्ता और सीज़फायर पर बातचीत की खबरें भी आ रही हैं — लेकिन फील्ड पर हिंसा पूरी तरह थमी नहीं दिख रही। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस मामले पर चिंता जताई है क्योंकि नागरिकों और खेल समुदाय पर इसका तुरंत और गहरा असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें…

क्वेटा में अफगान प्रवासियों को सात दिन में शहर छोड़ने का आदेश, बढ़ा भय और असुरक्षा

Back to top button