
‘Bigg Boss 19’ का काउंटडाउन शुरू, सलमान खान के शो की पहली झलक आई सामने
Bigg Boss 19: सलमान खान द्वारा होस्टेड सबसे फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने इस सीजन के लोगो में बदलाव करके इसे और भी रंगीन बना दिया है।
Bigg Boss 19: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर इस वक्त फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। सलमान खान होस्टेड इस कंट्रोवर्शियल शो को लेकर काफी बज बना हुआ है। बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। सलमान खान के होस्ट वाले इस रिएलिटी शो की पहली झलक सामने आ गई है और लोगो के रंगों से पता लग रहा है कि इस बार सबकुछ और ज्यादा रंगीन होने वाला है।
5 महीने तक चलेगा ये सीजन
स्क्रीन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 29-30 अगस्त के दौरान शुरू होने वाला है। यह शो टीवी पर प्रसारित होने से पहले जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। हर एपिसोड टीवी पर दिखाने से पहले ओटीटी पर डाला जाएगा। इस बार का सीजन पहले की तुलना में ज्यादा लंबा होगा। बताया जा रहा है कि यह सीजन 5 महीने तक चलेगा। पहले तीन महीने सलमान खान शो को होस्ट करेंगे और आखिरी दो महीनों में गेस्ट होस्ट लाए जाएंगे। शो में बाद में फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर जैसे सितारे गेस्ट होस्ट के तौर पर नजर आ सकते हैं।
हालांकि, अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम तो कन्फर्म नहीं हुए हैं, लेकिन करीब 20 सेलेब्स के नाम चर्चा में हैं। इनमें गौतमी कपूर, धीरज धूपर, अलीशा पंवार, खुशी दुबे, गौरव तनेजा, मिस्टर फैसू, अपूर्वा मुखिजा, पूरव झा, गौरव खन्ना, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, अर्शिफा खान और मिक्की मेकओवर जैसे नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़े-
Viral Video: एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर को चप्पलों से पीटा, लगाए गंभीर आरोप





