Bigg Boss 19: मुसीबत में फंसते नजर आए शहबाज, अभिषेक-फरहाना की हुई भिड़ंत

Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस-19’ से हाल ही में कंटेस्टेंट नगमा और नतालिया बाहर हुई थीं। उनके जाने के बाद शो में 15 कंटेस्टेंट रह गए हैं। घर में कंटेस्टेंट अब एक-दूसरे को धोखा देते हुए दिख रहे हैं।

Bigg Boss 19: टीवी के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में शहबाज बदेशा के प्रैंक के बाद एक कंटेस्टेंट की असलियत पूरी दुनिया के सामने आ गई है. शहबाज बदेशा ने घर का राशन और बाकी कंटेस्टेंट्स का पर्सनल सामान छुपाकर लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश की थी और इसके चक्कर में वो बड़ी मुसीबत में फंसते-फंसते रह गए. बिग बॉस 19 के एपिसोड में शहबाज ने कुनिका को ‘वैम्पायर’ कहा और एलोन मस्क की मदद से स्पेस भेजने की बात छेड़ी। कुनिका ने भी मजाक में कहा कि उन्हें शुक्र ग्रह जाना है।

‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो

‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में सभी को एसेम्बली रूम में आने के लिए कहा जाता है। वहां पर उन घरवालों को कुछ क्लिप्स दिखाई जाती हैं। जिसमें पहली क्लिप अभिषेक बजाज की होती है। वह कहते हैं, ‘जिसका गेम वीक है, वो नॉमिनेशन में होना चाहिए।’ फिर प्रणित ने नीलम का नाम लिया था। दूसरी क्लिप कुनिका की दिखाई जाती है, जिसमें वह गौरव खन्ना को नॉमिनेट करने की बात कहती हैं तो बसीर बोलते हैं कि उनके पास नॉमिनेट करने के लिए नेहल और फरहाना हैं।

‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते कौन नॉमिनेट हुआ?

पहले तो सभी कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन्स में डाला गया लेकिन बाद में ट्विस्ट आया और घरवालों को दो-दो नाम बताने के लिए कहे गए, जिन्हें वो नॉमिनेशन्स से बचाना चाहते हैं। ऐसे में सभी ने अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के नाम दिए जिन्हें वो नॉमिनेट नहीं करना चाहते। और अंत में उन घरवालों का नाम नॉमिनेशन्स में आता है, जिनका किसी ने नाम नहीं लिया, वो थे- नेहल चुडासमा, अशनूर कौर, बसीर अली, अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे। ये पांच सदस्य इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं।

ये भी पढ़े-

Elvish Yadav की बाहों में दिखी ये फेमस एक्ट्रेस, रोमांटिक VIDEO पर फैंस ने लुटाया प्यार

फरहाना भट्ट-अभिषेक के बीच हुई तकरार

फरहाना भट्ट-अभिषेक के बीच तो जमकर झगड़ा होता है. क्योंकि अमाल मलिक घर के कैप्टन हैं तो वह शहबाज से कहते हैं कि बिना मुस्कुराए सॉरी बोल दे. लेकिन घरवाले शहबाज को सजा देने चाहते हैं और इस बात पर शहबाज भड़कर मना कर देता है. इसी के बीच फरहाना और अभिषेक के बीच जमकर झगड़ा होता है, दोनों एक दूसरे को गधा बुलाने लगते हैं. क्योंकि अभिषेक चाहता है कि उन्हें सजा के रूप में बाथरूम की ड्यूटी दी जाए.

ये भी पढ़े-

Rise And Fall: धनश्री वर्मा पर लट्टू हुए पवन सिंह, खुलेआम किया फ्लर्ट

Back to top button