
Bigg Boss 18 में Digvijay Rathee की वापसी, एविक्शन पर फूटा था फैंस का गुस्सा
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में से दिग्विजय राठी का इविक्शन सभी के लिए बहुत शॉकिंग था, लेकिन अब उनके फैंस के लिए गुड न्यूज है कि उनकी घर में वापसी हो गई है।
Bigg Boss 18: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ से दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Rathee) का सफर खत्म हो गया। जनता की वोटिंग के आधार पर नहीं, बल्कि घरवालों के वोटों के आधार पर उन्हें बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखाया है। हालांकि उनके जाने को हर कोई गलत बता रहा है। अनफेयर बता रहा है। काम्या पंजाबी तक ने भी सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जताया है। इसे नाइंसाफी बताया है। अब वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान, दिग्विजय से उनके बाहर होने को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।
दिग्विजय राठी की इविक्शन के बाद वापसी
बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी का घर से पत्ता साफ हो गया था। बीते दिन के इविक्शन टास्क में घर से अधिकतर लोगों ने उन्हें नॉमिनेट किया और नॉमिनेशन टास्क के दौरान राठी के नाम के सूखे पत्ते पेड़ पर लटकाए। हालांकि बिग बॉस ने शुरुआत में टाइम गॉड श्रुतिका को कहा भी आपको पता है कि रैंकिंग लिस्ट क्यों बनाई गई, अब आप चाहें तो उनके नाम बदल सकती हैं। लेकिन श्रुतिका ने साफ इंकार कर दिया, और दिग्विजय राठी को बेघर होने की राह में आगे कर दिया। लेकिन जनता जनार्दन के वोट के आधार पर एक बार फिर से राठी ने कमबैक कर लिया है।
दिग्विजय राठी के सपोर्ट में उतरे फैंस
अब सोशल मीडिया पर हैशटैग दिग्विजय राठी और ‘PROUD OF YOU DIGVIJAY’ ट्रेंड होने लगा। लोगों ने दिग्विजय के एविक्शन को गलत बताया और कुछ फैंस ने करणवीर के साथ उनकी दोस्ती को सच्चा बताया। एक यूजर ने लिखा कि दिग्विजय ने रुला दिया। जहां करणवीर अपने पिता के निधन पर नहीं रोए, वह इनके एविक्शन पर रो पड़े।
आने वाले वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आ गया है जिसमें दिखाया गया कि सलमान खान दिग्विजय राठी के इविक्शन पर शॉक्ड हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगा था कि इतनी जल्दी उनका घर से सफर खत्म हो जाएगा। सलमान खान ने कहा था कि किसी ने नहीं सोचा था कि तुम इतनी जल्दी बाहर हो जाओगे। फिर भाईजान ने पूछा कि एक बात बता तुम बॉटम 6 में कैसे आ गए। इस दौरान राठी इमोशनल भी हो गए।