
Bigg Boss 19: गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनर, इतने करोड़ रुपये ले गए घर
Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना की जीत ने साबित कर दिया है कि शांत रहकर और सच्चाई के साथ भी आगे बढ़ा जा सकता है. उनकी यह जीत आने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए एक नई मिसाल कायम करेगी।
Gaurav Khanna: बिग बॉस 19′ का खिताब जीत चुके टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने इस जीत के बाद कहा है- जहां सब लाइमलाइट के लिए कूद रहे थे, मैं हमेशा आराम से पीछे बैठा रहता था क्योंकि मुझे पता था कि इस शो में ज्यादा नहीं, सही दिखना जरूरी है। गौरव ने कहा- मैं 20 साल से टीवी कर रहा हूं, मुझे फिल्मों में कभी मौका नहीं मिला। शो के होस्ट सलमान खान से काम के ऑफर के साथ ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी और 50 लाख की पुरस्कार राशि जीतने वाले गौरव खन्ना ने हमसे अपने इस सफर और सफलता पर की खास बातचीत।
इतने करोड़ रुपये ले गए घर
गौरव खन्नाशो के लिए प्रति सप्ताह करीब 17.5 लाख रुपये की फीस मिल रही थी। गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के सबसे अधिक फीस पाने वाले कंटेस्टेंट थे और ग्रैंड फिनाले तक उनकी कुल फीस 2.62 करोड़ रुपये थी। 50 लाख रुपये की प्राइज मनी के साथ कुल फिस को मिला दें तो यह 3.12 करोड़ रुपये होता है। ऐसे में देखा जाए तो 50 लाख की प्राइज मनी से अधिक अभिनेता ने फीस से कमाई की।
कानपुर की सादगी से निकला टीवी स्टार
गौरव खन्ना मूल रूप से कानपुर जिले के सिविल लाइंस इलाके के रहने वाले हैं. उनके पिता विनोद खन्ना एक्सपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे, जबकि मां शशि खन्ना गृहिणी हैं. गौरव के पिता ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे. गौरव ने 12वीं तक की पढ़ाई सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल से की और फिर पीपीएन कॉलेज से स्नातक किया. इसके बाद वे आगे की पढ़ाई और करियर के लिए मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने MBA किया और मार्केटिंग की नौकरी भी की।
ये भी पढ़े- टूटी शादी-किया अनफॉलो, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल ने मिटाई पुरानी यादें
छोटी भूमिकाओं से ‘अनुपमा’ तक
गौरव ने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे टीवी किरदारों से की. धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ी और ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई. कोरोना महामारी के दौरान शूटिंग बंद होने पर उन्होंने अपने कुकिंग शौक को निखारा और बाद में कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडियाके विजेता भी बने.
ये भी पढ़े- Bigg Boss 19: कौन बनेगा का विनर? शो से बाहर होने के बाद मालती चाहर का जवाब





