पाकिस्तान से वोट आए थे क्या…? करणवीर पर Elvish Yadav ने कसा का तंज

Elvish Yadav : जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल आतंकवादियों ने टूरिस्ट्स पर गोलीबारी की. इसमें 28 लोगों की मौत हुई. तमाम एक्टर्स-एक्ट्रेसेज ने इस दुर्घटना पर दुख जताया और आतंकवाद के खिलाफ कहा।

Elvish Yadav : करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने पहलगाम आतंकी (Pahalgam Attack) हमले से दुखी होकर एक कविता सुनाते हुए वीडियो शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। कविता पर लोगों के खूब रिएक्शन आए। लेकिन एल्विश यादव (Elvish Yadav) को करण वीर मेहरा का यह पोस्ट पसंद नहीं आया और उन्होंने उनका मजाक उड़ाया। एल्विश ने करण से पूछा कि उन्हें पाकिस्तान से कितने वोट मिले थे।

क्या बोले एल्विश यादव?

एल्विश यादव ने करणवीर मेहरा का वीडियो रीपोस्ट करते हुए लिखा- “पाकिस्तान से वोट आए थे क्या भाई?” एल्विश के इस पोस्ट पर करणवीर मेहरा के फैंस ने एक्टर को डिफेंड किया है। वहीं, एल्विश के फैंस ने एल्विश को सपोर्ट किया है।

करण वीर के फैंस ने एल्विश यादव को लताड़ा

एक फैन ने लिखा, ‘करण वीर मेहरा जो उजागर कर रहे हैं, उसका सार समझो, यह मानवता और आतंकवाद के बीच का अंतर है…एक भारतीय होने के नाते मानवता सबसे पहले आपका धर्म होना चाहिए…इसलिए अपनी बकवास बंद करो, अब 3 महीने से अधिक हो गए हैं।’ एक और फैन ने लिखा, ‘करण को लेकर कौन सबसे ज्यादा ऑब्सेस्ड है? केवीएम फैमिली या फिर ये आदमी? मालूम हो कि जब से करण वीर मेहरा ने ‘बिग बॉस 18’ जीता, तभी से एल्विश यादव उनके पीछे पड़े हैं। इस शो में उनके दोस्त रजत दलाल भी थे, पर वह शो नहीं जीत सके।

करणवीर मेहरा कविता पढ़ते हुए भावुक

भावुक होते हुए, करण वीर मेहरा ने बिना कैप्शन के लेकिन टूटे दिल वाले इमोजी के साथ एक मिनट का वीडियो शेयर किया. उन्होंने कविता की शुरुआत करते हुए कहा, “बांट दिया इस धरती को, क्या चांद-सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धाराओं का क्या होगा? कोई हिंदू है, कोई मुसलमान, कोई सिख तो कोई इसाई. बस हमने इंसान न होने की है कसम खाई.”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button