तुलसी विरानी ने दी बा को श्रद्धांजलि, जल्द शुरू हो रहा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। तुलसी विरानी जल्द टीवी पर लौट रही है। शो का नया प्रोमो इसकी स्ट्रीमिंग डेट के साथ जारी कर दिया गया है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 25 साल पुराना टीवी का नंबर वन शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर लौट रहा है। पिछले कई महीनों से इसे लेकर काफी बज चला आ रहा है और अब आखिरकार खुलासा हो गया है कि ये शो कब शुरू हो रहा है। जी हां! तुलसी यानी स्मृति ईरानी ने खुद पहले प्रोमो शेयर करते हुए फैंस को ये गुड न्यूज दी है। ये डेली सोप 29 जुलाई से शुरू हो रहा है।

पहला प्रोमो हुआ रिलीज

अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में एक बार फिर से दिखाई देंगे। वीडियो की शुरुआत में तुलसी अपने लैपटॉप पर काम करती हुई दिखती हैं। इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के सामने आए चैलेंजिंग टाइम के बारे में बात करती हैं। कभी वह पुरानी तस्वीरों में अपने विरानी परिवार को दिखाती हैं तो कभी वह रंगोली बनाती दिखती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

प्रसारित होंगे 150 एपिसोड्स

क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट के केवल 150 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। स्मृति ईरानी शो में तुलसी के किरदार में नजर आएंगी। अमर उपाध्याय शो में मिहीर विरानी का किरदार निभाते नजर आएंगे। हितेन तेजवानी भी इस शो का हिस्सा हो सकते हैं।

आपको बता दें कि ये शो साल 2000 में आया था और उस वक्त का सबसे पॉपुलर शो हुआ करता था। हर घर में इस शो को खूब देखा और पसंद किया जाता था। शो की टीआरपी आसमान छू रही थी। तुलसी को हर मां और सास का प्यार मिलता था। तुलसी के साथ-साथ शो के मुख्य किरदार मिहिर विरानी, बा को भी खूब प्यार मिला था। अब 25 साल बाद भी इस शो का क्रेज खत्म नहीं हुआ है।

Back to top button