
तान्या मित्तल ने दुबई में दिखाई अपनी रईसी की झलक, ट्रोल्स ने लिया निशाने पर
Tanya Mittal In Dubai: डैन्यूब प्रॉपर्टीज ने बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स के लिए दुबई में खास पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में सभी कंटेस्टेंट्स पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में तान्या मित्तल रहीं।
Tanya Mittal In Dubai: ‘बिग बॉस 19’ में अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाली कंटेस्टेंट तान्या मित्तल एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। तान्या ने हाल ही में दुबई से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जहां वह बिग बॉस 19 की ‘री-यूनियन’ पार्टी में शामिल हुई और ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब भी दिया। एक बार फिर अपनी रईसी और अंदाज में उन्होंने कुछ वीडियो पोस्ट किए, उसने फैंस को कम और ट्रोल्स को ज्यादा आकर्षित किया है।
कौन-कौन आए नजर?
इस इवेंट में तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अश्नूर कौर, बसीर अली, अवेज दरबार, नेहल चूड़ासमा, मृदुल तिवारी और अन्य सेलेब्रिटीज शामिल थे। एक अन्य वीडियो में तान्या मित्तल को डैन्यूब ग्रुप के फाउंडर रिजवान साजन के साथ स्टेज पर देखा गया। इस पार्टी में रिजवान ने तान्या को खास ट्रीटमेंट दिया। इस पार्टी का केक काटते हुए तान्या की तस्वीर भी वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
दौरान रिजवान यह कहते नजर आए कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि तान्या शो जीतेंगी। इसके बाद तान्या ने भी अपनी बिग बॉस 19 की जर्नी के बारे में बात की और उन सब ट्रोलिंग पर भी बात की जो उन्हें सहनी पड़ी।
तान्या मित्तल हुईं ट्रोल (Tanya Mittal Trolled)
तान्या जब बिग बॉस के घर में थी तो उन्होंने एक बार दावा किया था कि वह सिर्फ ‘बकलावा’ (एक मशहूर मिठाई) खाने के लिए दुबई जाती हैं। इस बात पर उस समय भी उनका काफी मजाक उड़ा था। इसके रील्स भी काफी वायरल हुए थे। अब ऐसे में वह जैसे ही दुबई पहुंचीं, यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “हमें तो उस वीडियो का इंतजार है जिसमें आप बकलावा खाती दिखेंगी।”
भले ही तान्या मित्तल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हों, लेकिन उनके करियर के लिए बिग बॉस 19 काफी फायदेमंद साबित हुआ है। शो के दौरान ही दिग्गज प्रोड्यूसर एकता कपूर ने तान्या के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उन्हें एक प्रोजेक्ट ऑफर किया था। खबर है कि तान्या जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाली हैं। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं।





