ट्विटर की नीली चिड़िया हटा कर Doge की फोटो
ट्विटर की नीली चिड़िया हटा कर लगा दिया Doge (डोजे) का पिक्चर | ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो को ही बदल दिया है| अब ट्विटर के पेज पर यूजर्स को ब्लू बर्ड की जगह Doge (डोजे) की फोटो दिखाई दे रही है|

ट्विटर के सीईओ ने 26 मार्च, 2022 के एक स्क्रीनशॉट को भी साझा किया था | इसमें उनके और गुमनाम खाते के बीच की बातचीत हुई थी जहां पर ट्विटर के “पक्षी” के लोगो को “डोजे” में बदलने के लिए कहा गया था| इस पोस्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए एलन मस्क ने लिखा,”वादे के मुताबिक”
Twitter के सीईओ एलन मस्क अपने हैरान करने वाले फैसलों की तरह ही आज यानी मंगलवार की सुबह ट्विटर के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव कर लोगों को चौंका दिया है | इस बार एलन मस्क ने ट्विटर के आइकॉनिक ब्लू-बर्ड के लोगों को हटा दिया है और इसकी जगह Doge (डोजे) की तस्वीर लगाई है| ट्वीटर के इस लोगों को देखकर यूजर्स हैरान हैं | हालांकि ये बदलाव ट्विटर के वेब पेज पर है और फिलहाल यूजर्स को ट्विटर मोबाइल ऐप पर ब्लू बर्ड ही दिख रही है|
