
दो अनपढ़ युवकों ने ATM जैमिंग से उड़ाए लाखों, पुलिस ने किया पर्दाफाश
Hariyana News: हरियाणा के मामोलका गांव में दो युवक, सलमान पुत्र कबीर और सलमान पुत्र उस्मान, ने एटीएम फ्रॉड के जरिए लाखों रुपए उड़ाए। पढ़ाई में कमजोर होने के बावजूद, दोनों ने छोटी मेटल पत्ती (एटीएम जैमिंग डिवाइस) का इस्तेमाल कर मशीनों से नकदी निकालते समय गड़बड़ी पैदा की। इस मामले में किशनगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, नकदी और उपकरण जब्त किए।
कैसे हुई गिरफ़्तारी?
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि किशनगढ़ थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
1 जनवरी को एसआई कमल चौधरी की टीम ने सलमान पुत्र कबीर को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पकड़ा गया। उसके पास देसी कट्टा बरामद हुआ।
पूछताछ में उसने अपने साथी सलमान पुत्र उस्मान का नाम लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसे भी गिरफ्तार किया और उसके पास से दो कारतूस बरामद किए।
एटीएम जैमिंग डिवाइस की तकनीक
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि आरोपी एटीएम मशीनों के कैश निकालने वाले शटर में छोटी मेटैलिक जैमिंग क्लिप डालकर एटीएम फ्रॉड करते थे। जब कोई अनजान ग्राहक पैसे निकालने की कोशिश करता था, तो खाते से पैसे कट जाते थे, लेकिन जैमिंग डिवाइस के कारण कैश बाहर नहीं आता था। ग्राहक टेक्निकल समस्या मानकर बैंक से रिफंड मिलने की उम्मीद में वहां से चला जाता था। इसके बाद आरोपी लोग जैमिंग क्लिप हटाकर अंदर फंसा हुआ कैश निकाल लेते थे। कैश लोहे की पत्नी में फंस जाता था। आरोपी वारदात के लिए हथियार साथ लेकर चलते थे।
यह भी पढ़ें…
लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, चलती गाड़ी से बाहर सड़क पर फेंका…
चोरी का तरीका और तैयारी
- आरोपियों ने बताया कि यह तरीका उन्हें गांव के अन्य युवकों और इंटरनेट से सीखने को मिला।
- पिछले 2-3 महीनों से वे इसी तकनीक से एटीएम से चोरी कर रहे थे।
- अधिकतर दिल्ली के एटीएम बूथ में वारदात की जाती थी, जहां सुरक्षा गार्ड नहीं होता।
- आरोपी सप्ताह में एक बार दिल्ली आकर चोरी करते थे।
यह भी पढ़ें…
Hariyana में अनिल विज ने 1500 करोड़ के श्रमिक घोटाले का किया पर्दाफाश
बरामद सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त किया:
- देसी कट्टा
- दो कारतूस
- चार एटीएम जैमिंग डिवाइस
- 12,700 रुपये नकद
- अपराध में इस्तेमाल अन्य टूल्स
सलमान और उस्मान का यह मामला दिखाता है कि साधारण उपकरण और थोड़ी तकनीकी समझ से भी बड़ी चोरी संभव है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और उपकरण जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि एटीएम सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें रोकी जा सकें।
यह भी पढ़ें…





