जुबिन गर्ग की मौत मामले में दो और गिरफ्तार, बकसा जेल के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

Zubeen Garg Case: सिंगापुर में हुए दुखद हादसे में मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच जारी है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। हाल ही में जुबिन गर्ग के साथ काम करने वाले गायक अमृतप्रभा महंत और बैंड के साथी शेखरज्योति गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी हिरासत शुक्रवार को समाप्त हो रही है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

कैसे हुआ हादसे
19 सितंबर को जुबिन गर्ग स्कूबा डाइविंग करते समय समुद्र में डूब गए थे। अमृतप्रभा महंत और शेखरज्योति गोस्वामी उसी यॉट पर मौजूद थे। इस कारण उन्हें कामरूप जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अदालत में पेशी के दौरान भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें…

वाइफ की गैस की बीमारी से गुस्‍साया डॉक्टर पति, दे दिया हाई डोज एनेस्थिसिया…

बकसा जेल के बाहर तनाव
जुबिन गर्ग मौत मामले के पांच अन्य आरोपी भारी पुलिस सुरक्षा के साथ बकसा जिला जेल लाए गए। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, पत्थर फेंके और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। एक महिला अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए और कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर मुठभेड़: कुपवाड़ा में LoC के पास दो आतंकी ढेर, सेना का तलाशी अभियान जारी

प्रशासन सतर्क
भड़की हुई स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जेल के आसपास 500 मीटर के दायरे में सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों, रैलियों और प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हथियार, पत्थर और आग लगाने वाली चीजें ले जाने पर भी रोक लगाई गई है। यह कदम शांति बनाए रखने और हिंसा रोकने के लिए उठाया गया है।

जुबिन गर्ग मौत का मामला न केवल कानूनी रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है, जिससे प्रशासन पूरी सतर्कता से कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें…

Ranchi Police से भिड़ा राहुल गैंग… मुठभेड़ में दो घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Back to top button