Women’s World Cup 2025: ‘महाकाल’ की शरण में महिला क्रिकेटर्स, लिया बाबा का आशीर्वाद

Women’s World Cup 2025: विश्व कप 2025 के बीच भारतीय महिला टीम ‘महाकाल’ की शरण में पहुंची है। भारतीय खिलाड़ियों ने बुधवार सुबह आस्था और आध्यात्म की नगरी उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए।

Indian Womens Team in Mahakaleshwar Temple: टीम इंडिया ने महिला वनडे वर्ल्ड कप में लगातार दो मैच जीतकर दमदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार दो हार झेलनी पड़ी. इस वजह से टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक गई है. अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को इंदौर में इंग्लैंड से होगा. टूर्नामेंट (Women’s World Cup 2025) में बने रहने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा. इसके लिए भारतीय महिला टीम भगवान की शरण में पहुंच गई हैं. टीम के भी खिलाड़ियों ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया.

अब चैंपियन बनाएंगे भोलेनाथ

भस्म आरती में टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी समेत अन्य खिलाड़ी और कोचिंग सदस्य मौजूद थे। सभी 15 अक्टूबर, बुधवार भोर में 4 बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और करीब दो घंटे तक नदी हॉल में बैठकर भस्म आरती देखते रहे।

भस्म आरती के बाद भारतीय महिला टीम के सदस्यों का सम्मान मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा किया गया और उन्हें प्रसाद दिया गया। महिला वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अब हर एक मैच काफी अहम है। उसे इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

ये भी पढ़े-

IND vs WI: दिल्ली में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, टीम इंडिया ने किया क्लीन स्वीप

भस्म आरती का महत्व

भस्म आरती के बाद भारतीय महिला टीम के सदस्यों का सम्मान मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा किया गया और उन्हें प्रसाद दिया गया. महिला वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अब हर एक मैच काफी अहम है. उसे इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. भगवान महाकाल की भस्म आरती का काफी महत्व है. इसके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग उज्जैन पहुंचते हैं. देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में केवल महाकाल मंदिर में ही ये आरती की जाती है.

ये भी पढ़े-

FIFA World Cup: सऊदी अरब और कतर ने किया क्वालीफाई, 2026 में होगा आयोजन

 

 

 

 

Back to top button