Uncut Teaser: बुर्ज़ खलीफा पर ‘एनिमल’, रणबीर कपूर को देख यूं चिल्लाए विदेशी फैंस

Bollywood: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का फैंस को ब्रेसबी से इंतजार है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। किंग खान की फिल्मों की छोटी सी झलक अक्सर बुर्ज खलीफा पर दिखाई जाती है। अब शाह रुख खान के नक्शे कदम पर रणबीर कपूर भी हैं। उनकी इस अपकमिंग मूवी की छोटी सी पेशकश दुबई में गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर की गई।

इमेज क्रेडिट : सोशल मीडिया

‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद रणबीर कपूर अब जल्द ही ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए दर्शकों में काफी क्रेज भी नजर आ रहे हैं। संदीप वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर अपने किरदार के अलग-अलग शेड्स में दिखाई देने वाले हैं। वहीं नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ वह पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इसी बीच ‘एनिमल’ बुर्ज खलीफा पर भी छा गई है।

बुर्ज खलीफा पर छाई रणबीर कपूर की ‘एनिमल’
बीते कल रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ की 60 सेकेंड की वीडियो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई। जैसे ही फिल्म का टीजर चलता है, वहां मौजूद सभी फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। इस खास लम्हें को देखने के लिए रणबीर कपूर, बॉबी देओल के साथ भूषण कुमार भी दुबई पहुंचे और इस ऐतिहासिक पल को कैमरे में भी कैद किया। इस दौरान रणबीर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। वहीं बॉबी देओल व्हाइट शर्ट में कमाल लग रहे हैं।

ये दृश्य देखने लायक था। इस दौरान भूषण कुमार के साथ फिल्म के दो दिग्गज सितारे रणबीर और बॉबी फैंस के बीच फिल्म का ट्रेलर गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर जारी होते देख रहे हैं। रणबीर को इस मोमेंट को अपने मोबाइल कैमरे में कैप्चर करते भी देखा सकता है। बॉबी ग्रे ट्राउजर के साथ सफेद शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, जबकि रणबीर कपूर ब्लैक पैंट और ब्लैक स्वेटर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।

बता दें कि रिलीज से पहले किसी भी फिल्म की झलक बुर्ज खलीफ पर दिखाई देना अपने-आप में बड़ी बात होती है। वहीं ‘एनिमल’ ट्रेलर में रणबीर बेहद खूंखार, खौफनाक और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके और रश्मिका के अलावा अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Back to top button