बनारस में अनोखा क्रिकेट मैच; संस्कृत में कमेंट्री, चौके-छक्के पर बाबा…

UP news: उत्तर प्रदेश के बनारस में एक अनोखी क्रिकेट लीग होने जा रही है. वाराणसी में क्रिकेट की ऐसी प्रतियोगिता होने जा रही हैं, जिसमें चौकों-छक्कों से लेकर रनों और अवार्ड का नाम वाराणसी के पर्यटन से जुड़े हुए नामों पर रखा जा रहा है.

UP news: इस प्रतियोगिता को काशी के पर्यटन उद्योग को समर्पित करते हुए आयोजित किया जाएगा. यह दो दिवसीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें नॉक आउट और फिर सेमीफाइनल, फाइनल मैच होंगे. 8 टीमों के बीच नॉक आउट मैच 10 ओवर के, सेमीफाइनल 12 और फाइनल मैच 15 ओवर का होगा.

अगर कोई सिक्स मारेगा तो ‘हर-हर महादेव’ की गूंज सुनाई देगी. चौका लगेगा तो ‘काल भैरव’ का जयकारा लगेगा. ऐसा अनोखा टूर्नामेंट बनारस में होने जा रहा है. वाराणसी में पहले भी ऐसी कई तरह की चीजें होती रही हैं. संस्कृत में कमेंट्री यहां पर बहुत ही फेमस है, जो संस्कृत की शिक्षा को प्रमोट करता है.

ऐसे ही अब टूरिज्म को प्रमोट करने के क्रम में वाराणसी टूरिज्म गिल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है. इसमें काशी के घाट, यहां के पर्यटन स्थल और प्रसिद्ध चीजों के नाम पर रन, पुरस्कार आदि के नाम रखे जाएंगे, जिससे लोगों को उन चीजों के बारे में जानने का अवसर मिल सके.

संकटमोचन और विश्वनाथ कॉरिडोर मैदान के नाम: वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के सचिव सौरभ पांडेय बताते हैं कि, हम लोगों ने क्रिकेट को इसलिए चुना है, क्योंकि ये भारत का बहुत ही जाना-पहचाना खेल है. हर किसी ने अपने बचपने में या कभी न कभी क्रिकेट जरूर खेला होगा.

इसमें हम बनारस के पर्यटन स्थलों को भी जोड़ रहे हैं. यहां पर जो तरीका पर्यटन के लिए प्रयोग किया जाता है, उसको हम प्रयोग कर रहे हैं. हम लोगों ने क्रिकेट मैदान में दो छोर का नाम अलग-अलग रखा है. एक है संकटमोचन और दूसरा विश्वनाथ कॉरिडोर.

इसके साथ ही, अगर किसी ने सिक्स लगाया है तो हम लोग ‘हर-हर महादेव’ बोलेंगे. अगर कोई आउट होता है तो ‘गाय घाट’ बोला जाएगा. अगर कोई खेल के दौरान चौका लगाता है तो हम लोग ‘काल भैरव’ बोलेंगे.

रन का नाम ‘मोदी रन’: सौरभ पांडेय ने बताया कि, अगर दौड़कर तीन रन लेते हैं तो उसे ‘मोदी रन’ कहा जाएगा. मैन ऑफ द मैच हम वाराणसी के किसी खास पर्यटन स्थल के नाम पर रखने वाले हैं. हम लोग गण्डोला के नाम पर भी पुरस्कार रखने जा रहे हैं. हम कोशिश कर रहे हैं वाराणसी के और उसके आस-पास की, जितनी भी जगहें हैं, उनको क्रिकेट के साथ जोड़ सकें.

वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर बताते हैं कि, 23 और 24 दिसंबर को दो दिवसीय लीग का आयोजन किया जाएगा. इसमें हमने कुल 08 टीमें बनाई हैं. सभी टीमें किसी न किसी ने खरीदी हैं. इन्हें अलग-अलग कंपनियों ने खरीदा है. पहले दिन नॉक आउट मैच खेलकर 04 टीमें बाहर हो जाएंगी, अगले दिन 04 टीमें सेमीफाइनल और फाइनल खेलेंगी.

मैन ऑफ द सीरीज ‘अस्सी घाट’: काशी में पहली बार वाराणसी टूरिज्म गिल्ड की ओर से पर्यटन उद्योग को समर्पित एक विशेष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता हरहुआ स्थित विवेक सिंह एकेडमी के मैदान पर होगी. मैन ऑफ द सीरीज ‘अस्सी घाट’ के नाम पर होगा.

Back to top button