
राजधानी से 6 माह का बच्चा चोरी, आगरा के अस्पताल में 90 हजार में बेचा…
Agra News: देश की राजधानी दिल्ली से 6 माह का बच्चा चोरी कर दंपत्ति आगरा ले आए. दंपति ने आगरा के फतेहाबाद के एक अस्पताल में 90 हजार रुपये में बच्चा बेच दिया.
Agra News: दिल्ली पुलिस ने बच्चा चोरी की छानबीन की. आरोपी दंपति की तलाश में पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव नयापुरा में दबिश दी. बच्चा चुराने वाले दंपत्ति समेत 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
बता दें कि पिनाहट के मोहल्ला नयापुरा निवासी वीरभान उर्फ वीरू एक साल से दक्षिणी दिल्ली में सराय काले खां में हलवाई की दुकान पर काम कर रहा है. 3 दिन पहले वीरभान उर्फ वीरू और उसकी पत्नी सराय काले खां से एक महिला का 6 महीने का बच्चा लेकर गायब हो गए. आगरा आकर दोनों ने बच्चा फतेहाबाद के एक अस्पताल संचालक को 90 हजार रुपये में बेच दिया.
सीसीटीवी से सुराग
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बच्चा चोरी की छानबीन शुरू की. जिसमें पिनाहट के हलवाई वीरभान की पहचान हुई. पुलिस ने लोकेशन निकाली तो उसकी लोकेशन पिनाहट में मिली. इस पर सोमवार को पुलिस ने पिनाहट में नयापुरा में दबिश दी. सोमवार को हलवाई वीरभान और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया. दोनों से बच्चे के बारे में पूछताछ की. इसके बाद फतेहाबाद के एक अस्पताल पर छापा मारकर अस्पताल संचालक और उसके कर्मचारी को पकड़ लिया गया.
ये भी पढ़े-
कानपुर में पुलिस का ऑपरेशन महाकाल; भू-माफिया नेगी भाइयों पर डकैती, जबरन वसूली का केस दर्ज
डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पिनाहट में दबिश देकर पति और पत्नी को गिरफ्तार किया. पिनाहट थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई राज बहादुर सिंह को पुलिस ने सूचना दी थी. आरोपियों से पूछताछ के बाद बच्चा बरामद किया गया.
ये भी पढ़े-
Lucknow News: सिरफिरे मरीज से परेशान हुई महिला डॉक्टर, एक दिन में हजारो अश्लील मैसेज और कॉल





