
नेपाल संकट पर यूपी सरकार हाई अलर्ट, सीमाएं सील और विशेष कंट्रोल रूम स्थापित
UP News: नेपाल में जारी आंतरिक विद्रोह और हिंसक प्रदर्शनों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नेपाल से लगे यूपी के जिलों में सीमाओं को सील कर दिया गया है और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्थिति संवेदनशील है और किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीमाओं पर कड़ी निगरानी
नेपाल में आंतरिक विद्रोह और बगावत की घटनाओं को देखते हुए यूपी सरकार ने सीमावर्ती जिलों की सीमा सील कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सतर्क रहने और हालात पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
#dgpuppolice
➡️UP के DGP राजीव कृष्ण ने नेपाल में असामान्य और संवेदनशील परिस्थियों में राज्य के सभी सीमावर्ती इलाकों में पुलिस को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।
➡️इसके अतिरिक्त, पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को निर्देश दिया गया है कि नेपाल से संबंधित किसी भी… pic.twitter.com/3T5af3i7do— Live New India (@livenewindia01) September 10, 2025
- यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों की पुलिस को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।
- नेपाल सीमा से लगे इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
- लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर कड़ी नजर
यूपी सरकार ने पुलिस मुख्यालय को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी के सख्त निर्देश दिए हैं।
- पुलिस की एक विशेष यूनिट सोशल मीडिया पर सक्रिय है।
- किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या अफवाह मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
- नेपाल से संबंधित संवेदनशील जानकारी और संदेशों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें…
Baghpat News: नेपाली बीवी ने उठाया खौफनाक कदम, 3 बच्चों की हत्या कर किया सुसाइड
विशेष नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना
नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद और सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा स्थिति पर नजर रखने के लिए यूपी सरकार ने विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
- इसकी जिम्मेदारी एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को सौंपी गई है।
- डीजीपी मुख्यालय की कानून-व्यवस्था शाखा में बने कंट्रोल रूम में तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।
- इसके जरिए लोग सीधे मदद प्राप्त कर सकेंगे।
- सीमावर्ती जिलों में पुलिस गश्त और निगरानी को और तेज किया गया है ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।
यह भी पढ़ें…
राहुल गांधी का रायबरेली दौरे पर बवाल, विरोध में यूपी के मंत्री दिनेश सिंह बैठे धरने पर…
यूपी सरकार का मकसद
प्रदेश सरकार का कहना है कि नेपाल की मौजूदा स्थिति का असर यूपी की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा पर न पड़े। साथ ही नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
यह भी पढ़ें…





