स्वच्छ ऊर्जा में आगे बढ़ता यूपी… गाजियाबाद का सोलर मॉडल बना मिसाल

UP News: उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को नई रफ्तार देते हुए गाजियाबाद जनपद ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब जनपद में किसी भी नए आवासीय भवन का नक्शा तभी पास होगा, जब उसमें ‘सोलर रूफटॉप सिस्टम’ और ‘रेन वाटर हार्वेस्टिंग’ का प्रावधान होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिजली की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों का संचयन सुनिश्चित करना है।

यह पहल पहले औरैया में लागू किए गए मॉडल से प्रेरित है, जिसे अब अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। इस मॉडल का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देना, भूजल स्तर को बनाए रखना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है।

UP में तेजी से बढ़ रही सौर ऊर्जा क्षमता
राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार विस्तार हो रहा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में लगभग 1440 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित हो चुकी है। इससे प्रतिदिन करीब 4 करोड़ रुपये की बिजली की बचत हो रही है। इसके अलावा सौर ऊर्जा परियोजनाओं के जरिए हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

Lucknow की मस्जिदों में गूंजे अमन के पैगाम… कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई अलविदा की नमाज

पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन पर जोर
गाजियाबाद में लागू किए गए नए नियमों के तहत अब नए आवासीय भवनों में सोलर रूफटॉप लगाना और वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करना अनिवार्य होगा। इससे एक ओर जहां बिजली की खपत कम होगी, वहीं दूसरी ओर वर्षा जल का बेहतर उपयोग कर भूजल स्तर को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

UP में गोहत्या पर Yogi सरकार का बड़ा एक्शन… NSA और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

अन्य जिलों के लिए बना उदाहरण
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गाजियाबाद का यह मॉडल सफल रहता है तो इसे उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकता है। इससे राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता भी कम होगी।

राज्य सरकार का मानना है कि सौर ऊर्जा के विस्तार से न केवल बिजली की लागत कम होगी, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट्स को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

दारोगा भर्ती परीक्षा से पहले सक्रिय सॉल्वर गैंग… टेलीग्राम पर बिक रहा ‘पेपर’!

Back to top button