
UP News: लखनऊ में जाड़े की दस्तक, सुबह घने कोहरे के साथ बढ़ी ठंडक
UP News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है और ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Weather Forecast: यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। शुक्रवार को लखनऊ की सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह ऑफिस जाने के लिए लोगों ने स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए। कोहरा इतना घना रहा कि वाहनों को आवागमन के लिए लाइटें जलानी पड़ीं। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट होने के साथ ही दिन की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश के तराई बेल्ट में कोहरे का असर है। बहराइच, सीतापुर, बरेली, बाराबंकी, गोंडा समेत प्रदेश के तराई बेल्ट में कोहरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में भी ठंड धीरे-धीरे बढ़ गई है। इन इलाकों में कोहरे भी छा रहा है। इसके साथ ही मो. दानिश ने बताया कि पिछले दिनों की तुलना में लखनऊ में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। क्योंकि फॉग का लेयर हटने में समय लगेगा तो ऐसी स्थिति में तापमान थोड़ा गिर सकता है।