UP Weather: ठंड के बीच बारिश से बिगड़ेगा मौसम, IMD की भयंकर चेतावनी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अब कोहरा कम हो गया है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज बुधवार को आसमान साफ रहने का अनुमान हैं. दिन के समय खिली-खिली धूप निकलेगी.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने वाला है. बेशक अभी मौसम सामान्य है, लेकिन जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश पर दिखने वाला है. इसे लेकर मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग ने आज पूरे यूपी को ग्रीन जोन में रखा है. मौसम विभाग का कहना है कि 21 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहेगा, लेकिन 23 जनवरी से यूपी में मौसम यूटर्न लेगा. इस दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाएंगे, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी.

नोएडा से लखनऊ तक कैसे रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में बीते दो दिनों से कोहरा कम हो गया है. धूप निकलने की वजह से लोगों को कड़ाके की सर्दी राहत मिली हैं और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी आई हैं. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है. नोएडा-गाजियाबाद में भी आज खिली-खिली धूप निकलेगी.

22 जनवरी से फिर बदलेगा यूपी की मौसम

यूपी में गुरुवार से मौसम में बदलाव आएगा. पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बादलों का आवाजाही तेज होगी और बारिश का दौर देखने को मिलेगा. 22 जनवरी को नोएडा-गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं.

23 जनवरी को इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा. जब ज़्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान हैं. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है. बारिश की वजह से किसानों की रबी की फसल पर असर पड़ सकता हैं. इससे खेतों में नमी बढ़ेगी.

बारिश के चलते तापमान में आएगी गिरावट

बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो दिन बाद तापमान में फिर से 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान हैं. इसके बाद धीरे-धीरे ठंड कम होना शुरू हो जाएगी.

Back to top button