UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की बाल-बाल बची जान, काफिले की गाड़ी से टकराई कार

Gulab Devi accident हापुड़ में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। वह दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं जब छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई।

Gulab Devi accident : यूपी के हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित छिजारसी चौकी के पास मंगलवार की दोपहर हादसा हो गया। हादसे में योगी सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी बाल-बाल बच गईं। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद राज्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में राज्यमंत्री की गाड़ी समेत काफिले की तीन कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह भी पढ़ें…

UP ने मारी बड़ी छलांग! SDG Index में सीधे 18वें स्थान पर पहुंचा प्रदेश

राज्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों के भिड़ने की खबर से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने राज्यमंत्री को उपचकार के लिए रामा अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मंत्री की सुरक्षा में तैनात वाहन को भी रुकना पड़ा। मंत्री के वाहन का ड्राइवर समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया। इस कारण गाड़ी सामने चल रहे वाहन से टकरा गई। चंदौसी विधानसभा की विधायक गुलाबो देवी को मामूली चोटें आईं।

यह भी पढ़ें…

MGNREGA के जरिए रोपे जाएंगे 12.50 करोड़ पौधे, हरियाली के साथ रोजगार भी

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मंत्री गुलाब देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें मामूली चोट लगी है और उनका इलाजा जारी है.

यह भी पढ़ें…

छांगुर बाबा पर भड़के सीएम योगी… बोलें- ऐसी सजा देंगे, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने

Back to top button