नाबालिग बच्चों ने किया 6 साल की मासूम से गैंगरेप; बंद पड़े मकान में हैवानियत…

Kanpur Crime News: कानपुर में एक 6 साल की बच्ची से दो लड़कों ने गैंगरेप किया है। रेप करने वाले लड़के भी नाबालिग हैं। बच्ची ने बताया कि 5 रुपये देकर फुसलाया और फिर मुंह दबाकर कमरे में उसे खींच ले गए।

Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर के जाजमऊ थानाक्षेत्र में बुधवार रात एक किशोर ने साढ़े छह साल की बच्ची को एक प्लाॅट में बने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। 6 साल की बच्ची को 13 और 8 साल के नाबालिगों ने पांच रुपए दिया फिर कमरे में खींच ले गए। दोनों ने बच्ची के साथ हैवानियत की। बालिका के चिल्लाने पर आसपास के लोग कमरे में पहुंचे और दोनों को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही है।

जाजमऊ इलाके का मामला
दरअसल पूरा मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र का है. यहाँ रहने वाले 13 वर्षीय और 8 वर्षीय दो किशोरों की नीयत पड़ोस में रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची पर बिगड़ गई. उन्होंने बच्ची को अकेला पाकर उसे 5 रुपये का लालच दिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ पास के ही एक सूने और बंद पड़े मकान में ले गए. वहाँ दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं.

बच्ची परिजनों से लिपटकर रोने लगी
वहीं दोनों किशोर भागने लगे। इस पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इसमें एक किशोर की उम्र नाै साल और दूसरे की 12 साल बताई जा रही है। वहीं परिजनों के माैके पर पहुंचने पर बच्ची उनसे लिपट रोने लगी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

पत्नी से अवैध संबंध के शक में रिटायर्ड अभियंता की हत्या, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

घटना की सूचना पर एसीपी कैंट आकांक्षा पाण्डेय भी मौके पर पहुंचीं। दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

सपा मुख्यालय के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, 6 लाख रुपये के विवाद से था परेशान

 

Back to top button