मौलाना के बयान पर मचा बवाल… मऊ में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Mau News: मऊ में बिहार के एक मौलाना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और उनकी माताजी पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में Hindu Yuva Vahini के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपित मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बिहार निवासी मौलाना अब्दुल सलीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस बयान से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और संगठन ने इसे बेहद निंदनीय बताया है।

हिंदू युवा वाहिनी के मऊ के निवर्तमान जिला संयोजक अजय सिंह ने बताया कि उन्हें यह वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ। वीडियो देखने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि और उनके परिवार के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना न केवल गलत है, बल्कि इससे समाज में तनाव भी पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

रिटायर्ड अफसर के घर मिला नाबालिक का शव, परिवार ने लगाया रेप और हत्या का आरोप

कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए पत्रक में मांग की कि संबंधित मौलाना के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे भी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

यह भी पढ़ें…

UP News: मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते VIDEO वायरल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले के सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

UP News: लखनऊ में युवती से रेप का प्रयास, विरोध करने पर जानलेवा हमला

Back to top button