
UPSC Result: AIIMS जोधपुर से MBBS फिर UPSC में AIR रैंक-1…अनुज अग्निहोत्री?
UPSC Civil Services Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. वहीं, टॉप 10 टॉपर्स में तीन लड़कियां भी शामिल हैं.
UPSC Civil Services Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं. इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. उनके अलावा दूसरे नंबर पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे नंबर पर अकांश ढुल हैं. एक MBBS डॉक्टर ने UPSC सिर्विल सर्विस एग्जाम में टॉप कर IAS के तौर पर देश सेवा करने के अपने सफर की शुरुआत की है.
ये रही टॉपर्स की लिस्ट
- अनुज अग्निहोत्री
- राजेश्वरी सुवे एम
- अकांश ढुल
- राघव झुनझुनवाला
- ईशान भटनागर
- ज़िनिया अरोड़ा
- ए आर राजा मोहिदीन
- पक्षाल सेक्रेटरी
- आस्था जैन
- उज्ज्वल प्रियंक
UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन हैं?
अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं. अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया और पूरे देश में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए. UPSC को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन अंतिम चयन केवल कुछ सौ उम्मीदवारों का ही होता है. ऐसे में टॉप करना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.
उन्होंने एम्स जोधपुर से एमबीबीएस से पढ़ाई की है. उन्होंने 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने Danics जॉइन किया था, जो Central Civil Services (Group-B) की प्रशासनिक सेवा है. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ टॉप किया है.





