अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden लड़खड़ाये और गिरे औंधेमुंह

गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन उस समय लड़खड़ा के गिर गये जब वह यूएस एयरफोर्स एकेडमी समारोह के मंच पर एक कैडेट से हाथ मिलाकर वापस मुड़े| 80 साल के बाइडेन बुरी तरह गिर पड़े|

अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden (सूत्र:मीडिया)

जो बाइडेन गिरने के तुरंत बाद किसी सामान की तरफ इशारा किया, जिसके वजह से वो गिर गए थे| स्टेज पर एक छोटे काले रंग का सैंडबैग रखा हुआ था, जिससे शायद ठोकर खाकर राष्ट्रपति बाइडेन गिर गए| जो बाइडेन को तुरंत यूएस एयरफोर्स के अधिकारियों ने संभाला और उन्हें कार तक पहुंचाया| बाइडेन के मंच पर गिरने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं|

व्हाइट हाउस के कमिन्युकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने बाइडेन के गिरने के कुछ ही समय बाद ट्वीट किया कि वह ठीक हैं| आपको बता दें कि जो बाइडेन अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं| वो राष्ट्रपति चुनाव 2024 के मैदान में फिर मैदान में फिर से उतरने वाले हैं| जो बाइडेन हाल ही में जापान के हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन में लड़खड़ा गए थे| हालांकि, बाइडेन गिरते-गिरते बच गए थे|

Back to top button