
सुहागरात पर दुल्हन ने किया ऐसा कांड, मामला जान हो जाएंगे हैरान !
UP News: महराजगंज में शादी के बाद ससुराल आई नई नवेली दुल्हन ने अगले दिन ही कांड कर दिया। उधर, ससुरालीजन उसे ढूंढते रहे लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
UP News: गाजे-बाजे के साथ दूल्हा अपनी दुल्हनिया को ब्याह कर लाया. ससुरालियों ने दुल्हन का धूम-धाम से स्वागत किया. लेकिन दुल्हन के दिमाग में क्या चल रहा है, ये कोई नहीं जानता था. सुहागरात पर दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था. इस बीच दुल्हन किसी बहाने अपनी ननद के कमरे में गई. फिर वहां से वापस पति के पास आई. लेकिन अगली सुबह दुल्हन बेडरूम में नहीं थी. ससुरालिये उसे ढूंढने लगे, लेकिन तब पता चला कि दुल्हन सारे गहने और कैश लेकर भाग गई है.
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, महराजगंज के घुघली थाने के एक युवक की शादी कोठीभार थाने के हरपुर पकड़ी उर्फ घीउवां गांव में तय हुई थी। बीते 7 फरवरी को दूल्हे ने धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन के द्वार पर पंहुचा। पुरे रीती-रिवाज के साथ शादी हुई। 10 फ़रवरी को दूल्हे ने दुल्हन का गौना कराकर अपने घर ले आया।
अगले ही दिन कांड
दूल्हा आपभी नई-नवेली दुल्हन का मुंह भी नहीं देखा था कि रात 8 बजे दुल्हन ने कांड कर दिया। नई-नवेली दुल्हन ने अपने साथ लाए जेवर और अपनी ननद के कमरे में घुसकर उसके जेवर चुरा लिए। इसके बाद वो सुसराल से नौ-दो ग्यारह हो गई।
वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद आई दुल्हन पर गहना लेकर फरार होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रेम-प्रसंग समेत सभी अन्य बिन्दुओं पर जांच जारी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।