आगरा में पत्नी और ससुरलियों से तंग युवक ने की आत्महत्या, 7 महीने पहले ही हुई थी शादी

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरव ने आत्महत्या करने से पहले 1 मिनट 26 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था।

UP News: फरवरी 2024 में यूपी के आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर खुदकुशी की थी। मरने से पहले वीडियो बनाया था। ठीक इसी अंदाज में गुरुवार देर रात ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र की पवन विहार कॉलोनी में घटना हुई। वीडियो बनाकर हलवाई गौरव (24) फंदे पर लटक गया। उसने भी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया। मरने से पहले ससुरालीजनों और पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। गौरव का मृत्यु पूर्व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मरने से पहले रिकार्ड की विडियो

टेड़ी बगिया पवन विहार के रहने वाले गौरव पेशे से हलवाई का काम करते थे l 16 नवंबर 2024 को उनकी शादी सादाबाद हाथरस में रहने वालीं निशा के साथ हुई थी। गुरुवार रात गौरव ने घर में फंसे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक का फोन नहीं उठने पर पवन विहार में रहने वाले जीजा दिनेश घर पहुंचे तो फंदे पर गौरव का शव लटका हुआ देखा। शव के पास से मिले मोबाइल से 1.26 मिनट का वीडियो मिला। इसमें युवक ने आत्महत्या के लिए पत्नी के साथ ही सास, ससुर, तहेरे ससुर, उनकी बेटी, दामाद को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में युवक ने कहा है कि पत्नी व ससुराल वालों से पीड़ित होकर वह आत्महत्या कर रहा है।

7 महीने पहले हुई थी शादी

मूल रूप से पवन विहार निवासी गौरव शादी-पार्टियों में हलवाई का काम करता था. उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी. तीन बहनों की जिम्मेदारी उठाकर उनकी शादी कराने के बाद उसने दिसंबर महीने में हाथरस की रहने वाली निशा से शादी की थी. गौरव का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे।

ये भी पढ़े-

UP News: भ्रष्टाचार पर भड़के उपमुख्यमंत्री, मरीजों से अवैध वसूली में कई निलंबित

आगरा पुलिस कमिश्नरेट, छत्ता के सहायक पुलिस आयुक्त पीयूष कांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. मौके पर फील्ड यूनिट टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए. मामले में तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-

Girlfriend का खूनी खेल… 6 घंटे रोमांस के बाद प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला

 

Back to top button