अयोध्या-सुल्तानपुर हाईवे पर मचा हड़कंप, अचानक चलती कार में आग लगी

UP News: अयोध्या में चलती हुई कार में अचानक आग लग गई जिससे वह पूरी तरह खाक हो गई है।। देखते ही देखते कार बनी आग का गोला बनी कार में आग लगते ही चालक ने कूदकर जान बचाई।

UP News:अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना शिवदासपुर चौराहे से आगे कृषि विज्ञान केंद्र के पास हुई, जहां बीकापुर से शहर की ओर जा रही कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कार में अचानक धुआं उठता देख चालक और अन्य सवारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन रोक दिया और कूदकर बाहर निकल आए, जिससे सभी की जान बच गई।

धू-धू कर जलने लगी कार

देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। सड़क के बीचोंबीच कार में आग लगने से यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पूरा कलंदर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़े- यूपी में कौशल का जश्न… इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025–26 के 40 विजेता सम्मानित

कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे जाम हटाने की कार्रवाई शुरू की। घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर आवाजाही बाधित रही।

ये भी पढ़े- योगी आदित्यनाथ का बड़ा कदम… गंगा सहकारी चीनी मिल मोरना बनेगी अत्याधुनिक

पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से वाहन की नियमित जांच कराने की अपील भी की है।

ये भी पढ़े- शहद की मिठास से आत्मनिर्भरता… यूपी की एक लाख महिलाएं बढ़ाएंगी आय

Back to top button