
UP News: बाराबंकी में जमीन गिरवी रखकर दूल्हा लाया बारात, विदाई से पहले हो गया कांड
Barabanki News: लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन विदाई से ठीक पहले अचानक गायब हो गई। घंटों तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में विदाई से फैले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जानकारी के बाद शादी की खुशियां में ग्रहण सा लग गया. परिजनों और बारातियों के बीच ये खबर आग की तरह फैल गई. दुल्हा 11 वैन से बारात लेकर पहुंचा था. सभी तैयारियां पर भी कर ली गई थीं. शादी की कुछ रश्मे भी पूरी कर ली गई थीं. लेकिन दुल्हन के फरार होने की खबर से सभी के चेहरे पर मायूसी छा गई।
तलाश के बाद भी नहीं मिली दुल्हन
बारात मंगलवार को बाराबंकी पहुंची थी. लड़की पक्ष ने बारातियों की आवभगत में कोई कमी नहीं छोड़ी. देर रात दूल्हा सुनील और दुल्हन पल्लवी का जयमाल हुआ, शादी की सारी रस्में पूरी हुईं और दोनों ने मंच पर साथ डांस कर अपनी खुशियां जाहिर कीं. लेकिन बुधवार सुबह जैसे ही विदाई की तैयारी शुरू हुई तो परिजनों के होश उड़ गए दुल्हन पल्लवी घर से गायब थी. परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की मगर कोई सुराग नहीं मिला.
ये भी पढ़े- UP ATS की मदरसों पर सख़्ती… 8 जिलों से छात्रों-मौलवियों की पूरी जानकारी तलब
जमीन गिरवी रख की तैयारी
जानकारी के मुताबिक दूल्हा सुनील इंटर पास है और दो भाइयों में बड़ा है. दुल्हन पल्लवी कक्षा आठ तक पढ़ी थी. सुनील ने शादी के लिए अपनी तीन बीघा जमीन 1 लाख 60 हजार रुपये में गिरवी रख दी थी. इसी रकम से उसने जेवर खरीदे और 11 गाड़ियों का इंतजाम किया था. लगभग 90 बाराती विवाह में शामिल हुए थे. दुल्हन के अचानक गायब होने की खबर मिलते ही बारातियों में हड़कंप मच गया। तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई.
ये भी पढ़े- UP News: घोसी विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ में निधन, सपा को लगा बड़ा झटका
हंगामे के बाद दुल्हा पक्ष सीधे पुलिस के पास पहुंचा और लड़की पक्ष के खिलाफ शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज पर तलाश में जुट गई है। वहीं इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले में तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़े- जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में AQI 400 पार





