
Lucknow News: CM आवास के पास युवक ने खाया जहर, बिजली विभाग से अफसरों से था परेशान
Lucknow News: लखनऊ में सीएम आवास के पास युवक ने जहर खा लिया। युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास से करीब 100 कदम दूर एक युवक ने शुक्रवार की सुबह जहर खा लिया। पुलिस को देखते हुए वह चिल्लाया कि उसने जहर खा लिया है। पुलिसकर्मी युवक को लड़खड़ाता देखकर घबरा गए। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और युवक को सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अजय बिजली विभाग के अधिकारियों से परेशान था। उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं हो रही थी।
बिजली विभाग से परेशान था युवक
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए युवक ने पुलिस की ओर से हुई पूछताछ में बताया कि वह बुलंदशहर में बिजली विभाग से जुड़े अधिकारियों से परेशान है। उसने बताया कि साल 2014 में उसने आटा चक्की शुरू की थी। चक्की लगाने के बाद ही ट्रांसफार्मर फुक गया। ट्रांसफार्मर फुकने की शिकायत उसने बिजली विभाग से की तो कुछ समय में ट्रांसफर में बदल गया लेकिन नया ट्रांसफर में भी कुछ ही देर चल पाया और वह भी फुक गया।
यह भी पढ़ें…
रेड लाइट एरिया में पुलिस का बड़ा एक्शन; 21 युवतियों और 10 युवक गिरफ्तार…
बिजली विभाग के अधिकारियों से दोबारा इसकी शिकायत की गई तो ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। जिसके चलते उसे पावर हाउस के कई दफे चक्कर लगाने पड़े लेकिन अधिकारियों ने इसे संज्ञान नहीं लिया। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का कदम उठाया। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…
Gorakhpur में हेड कॉन्स्टेबल पत्नी की जहर देकर हत्या; हड़पे इंश्योरेंस के 50 लाख…
हालांकि मौके से कुछ मिला नहीं है। आशंका है कि कहीं बाहर से खाकर आया है। बुलंदशहर पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस के आने पर उसे सुपुर्द कर दिया जाएगा। हालात सामान्य होने पर और पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
Lucknow Bus Accident: लखनऊ बस हादसे में कैसे हुई 5 लोगों की मौत, पता चल गई वजह





