UP News: गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और सुसाइड…,बेहोशी का इंजेक्शन लगा डॉक्टर ने दी जान

UP News: आगरा में एक डेंटल डॉक्टर ने खुद को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। डॉक्टर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने गोरखपुर की एक युवती और उसके परिजनों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

UP News: आगरा में दंत चिकित्सक पीयूष सिंह ने महिला मित्र से ब्रेकअप के बाद अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने महिला मित्र समेत चार लोगों के नंबर लिखे हैं। परिजनों ने महिला मित्र के परिवार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीयूष ने सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर जान दी और अपने मोबाइल का पासवर्ड भी सुसाइड नोट में लिखा था।

सुसाइड नोट में लिखे युवती सहित चार नाम

कमला नगर निवासी दंत चिकित्सक डॉ. पीयूष सिंह पिछले छह माह से अवसाद में थे। कमला नगर थाना पुलिस की मानें तो उन्होंने पहले भी सुसाइड का प्रयास किया था। इस वजह से परिजन उन पर नजर रखते थे। सुसाइड नोट में डॉ. पीयूष ने युवती सहित चार लोगों के नाम और मोबाइल नंबर लिखे हैं।

छोटे भाई आयुष सिंह ने बताया कि भाई की तीन साल पहले गोरखपुर निवासी वैश्य समाज की एक युवती से स्नैपचैट पर दोस्ती हुई थी। युवती भाई से मिलने लखनऊ आती थी। इसका पता चलने पर युवती के परिजनों ने भाई को धमकाना शुरू कर दिया। युवती की शादी तय कर दी। 25 नवंबर की शादी है। युवती के परिजन भाई को फोन करके लगातार धमका रहे थे। उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देते थे।1090 पर भाई की कई बार झूठी शिकायत की।

ये भी पढ़े- नर्सिंग छात्रा का आरोप… ट्रैफिक कांस्टेबल ने झांसा देकर 5 वर्षों तक किया शोषण

सर्जरी में बेहोश करने वाला इंजेक्शन लगाया था

आयुष ने बताया कि पिछले छह माह से भाई घर पर ही रह रहे थे। खुदकुशी करने की बात करते थे। शनिवार रात 12 बजे वह भाई के कमरे में गया। भाई फर्श पर पड़े थे। पास ही एक सीरिंज और खाली इंजेक्शन की शीशी पड़ी थी। शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से भाई को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने बिजली के झटके दिए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दंत चिकित्सक ने सर्जरी के दाैरान मरीज को बेहाेश करने वाला इंजेक्शन लगाया था। माना जा रहा है कि इंजेक्शन की ओवरडोज लेकर उन्होंने अपनी जान दी। दंत चिकित्सक ने सुसाइड नोट में अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा है। जिससे कि जरूरत होने पर स्वजन मोबाइल से उनके और महिला मित्र से संबंधित जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने लिखा है कि मोबाइल में स्वजन को और भी साक्ष्य मिल जाएंगे।

ये भी पढ़े- UP News: पत्नी के अफेयर के शक में पति बना हैवान…,टुकड़ों में मिला युवक का सड़ा-गला शव

 

Back to top button