UP News: ‘घर में है शादी, मां की लाश को फ्रीजर में रखो…’, बेटे की बात सुन वृद्धाश्रम वाले सन्न

UP News: गोरखपुर में बड़े बेटे ने मां का शव लेने से मना कर दिया। उसने पिता से कहा- घर में शादी है। इस समय लाश आई तो अपशगुन होगा। 4 दिन फ्रीजर में लाश रखवा दो। शादी के बाद आकर दाह संस्कार करवा दूंगा।

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कलयुगी बेटों ने मां का शव लेने से इनकार कर दिया. क्योंकि घर पर बेटे के बेटे की शादी हो रही थी. उसने कहा कि घर में डेड बॉडी आई तो अपशकुन होगा. जब बेटे की शादी हो जाएगी. चार दिन बाद अंतिम संस्कार करवा दूंगा, तब तक मां के शव को 4 दिन के लिए फ्रिजर में रख दो. हालांकि, महिला के पति ने अपनी पत्नी के शव को गांव ले जाकर घाट किनारे दफना दिया.

बड़े बेटे ने मां-पिता को निकाला था घर से

ये कहानी है गोरखपुर के रहने वाले किराना कारोबारी भुआल गुप्ता की. भुआल गुप्ता गोरखपुर केभरोईया गांव में अपनी पत्नी शोभा देवी गुप्ता के साथ रहते थे. दोनों के 6 बच्चे हुए, जिसमें 3 बेटे और 3 बेटियां हैं. भुआल गुप्ता ने जिंदगी भर मेहनत की और अपने बच्चों को कामयाब बनाया फिर सभी की शादी की जिम्मेदारी भी निभाई. मगर 1 साल पहले सबसे बड़े बेटे ने घर में विवाद होने के बाद बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकाल दिया.

ये भी पढ़े- UP News: गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और सुसाइड…,बेहोशी का इंजेक्शन लगा डॉक्टर ने दी जान

जौनपुर के वृद्धाश्रम में मिली जगह

बेटे और परिवार की इस हरकत से बुजुर्ग पति-पत्नी बेहद आहत हुए और अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए राजघाट आ गए. मगर वहां लोगों ने दोनों को समझाया कि जिंदगी खत्म करके कुछ नहीं होगा. आप दोनों अयोध्या या मथुरा चले जाइये. वहां भगवान का भजन करिए और वहां आपके रहने-खाने का भी इंतजाम हो जाएगा.

बुजुर्ग पत्नी-पति मथुरा पहुंचे तो वहां लोगों ने दोनों को जौनपुर के वृद्धाश्रम में भेज दिया. इसके बाद से दोनों जौनपुर के वृद्धाश्रम में जीवन गुजार रहे थे. 3 बेटे और 3 बेटियां होने के बाद भी बुजुर्ग मां-बाप के लिए किसी के घर में कोई जगह नहीं थी.

ये भी पढ़े- नर्सिंग छात्रा का आरोप… ट्रैफिक कांस्टेबल ने 5 वर्षों तक किया शोषण

वृद्ध आश्रम के हेड रवि चौबे ने बेटे से बातचीत की. बेटे ने यही बात रवि चौबे से भी दोहराई. परिवार के अन्य सदस्यों को जब मौत की जानकारी हुई तो उन्होंने कहा कि आखिरी बार मां के चेहरे का दर्शन करना चाहते हैं. किसी तरह शव को जौनपुर से गोरखपुर भेजा गया.

लेकिन वहां पर बड़े बेटे ने अंतिम संस्कार करने के बजाय शव को दफना दिया. पिता भुआल से कहा गया कि चार दिन बाद शव निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. पिता का कहना है कि चार दिन में शव कीड़े खा जाएंगे.

ये भी पढ़े-  UP News: पत्नी के अफेयर के शक में पति बना हैवान…,टुकड़ों में मिला युवक का सड़ा-गला शव

 

 

Back to top button